Prabhas Film: प्रभास की साल 2026 में शुरुआत एकदम खराब रही, बेशक उनकी ‘द राजा साब’ ने बॉक्स ऑफिस पर दस्तक दी हो. पर कमाई और फैन्स का दिल जीतने में फेल ही साबित हुई. मारुति की इस फिल्म का बजट 400 करोड़ रुपये से भी ज्यादा था, जो देखते ही देखते डूब गया. खैर, इसी बीच वो अगली आने वाली फिल्मों पर काम कर रहे हैं. हाल ही में आई फिल्म के फ्लॉप होने के बाद वो संदीप रेड्डी वांगा की ‘स्पिरिट’ का काम शुरू कर चुके थे. जो अगले साल यानी 2027 में रिलीज होगी. लेकिन इसी बीच उन्हें हनु राघवपुडी की FAUZI के लिए लौटना पड़ा. दरअसल डायरेक्टर इसी साल फिल्म को लाने की तैयारी कर चुके हैं. साथ ही ‘कल्कि 2’ का काम भी शुरू हो चुका है, जिसका खुद अमिताभ बच्चन ने ही अपडेट दिया था. जहां उनके साथ कमल हासन भी नजर आ रहे थे.
दरअसल प्रभास को लेकर हाल ही में एक खबर आई थी. ऐसा कहा जा रहा था कि वो पीपल मीडिया फैक्ट्री वालों के साथ एक और फिल्म करना चाहते हैं. प्रोड्यूसर से बात भी हो गई है. एक बार एक्टर अपने सारे कमिटमेंट्स पूरे कर देंगे, उसके बाद ही इस पिक्चर पर बढ़ा जाएगा. बताया जा रहा है कि PMF से बातचीत में प्रभास ने कहा है कि वो अपनी फीस भी कम कर देंगे. ताकी ‘द राजा साब’ के नुकसान की भरपाई हो सके. खैर, सबसे पहले जानिए इस वक्त किस फिल्म के सीक्वल पर अपडेट आ गया है?



