उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में इन दिनों शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती के धरने के कारण पूरे प्रदेश का सियासी पारा हाई है. शंकराचार्य लगातार सीएम और प्रशासन पर कई गंभीर आरोप लगा रहे हैं. इसके साथ ही सीएम योगी की तरफ से लगातार बयानबाजी की जा रही है. शंकराचार्य ने आरोप लगाया कि सीएम योगी ठकुरैती में लगे हुए हैं, इसलिए यह सब हो रहा है. उन्होंने कहा कि केशव प्रसाद जैसा मुख्यमंत्री इसलिए होना चाहिये. क्योंकि उन्होंने समाधान की बात की है.
शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद ने कहा कि ये नए जमाने के हिंदू नामधारी मुगल सरकार है. मुगल ने हिंदुओं को स्नान से रोका था. सरकार बटुकों,संन्यासियों को पीट रही है. ठकुरैती से सवा लाख शिवलिंग के दर्शन नहीं हो सके हैं. शंकराचार्य ने कहा कि सीएम,डिप्टी सीएम का बयान आज पूरे देश और प्रदेश की जनता सुन रही है.



