Premanand Maharaj ke Pravachan: आज के दौर में जब भी कोई व्यक्ति दुखों से घिरता है या समाज में बुराई देखता है, तो उसके मन में एक सवाल जरूर आता है, अगर भगवान सब देख रहे हैं और हम उनके बच्चे हैं, तो वो हमें गलत काम करने से रोकते क्यों नहीं? अध्यात्म की अलख जगाने वाले प्रेमानंद महाराज से हाल ही में एक भक्त ने यही सवाल पूछा. उन्होंने इसका जो जवाब दिया, वह न केवल तार्किक है बल्कि जीवन की दिशा बदल देने वाला है.
भक्त की जिज्ञासा
प्रेमानंद महाराज के पास पहुंचे एक भक्त ने अपनी दुविधा रखते हुए पूछा, महाराज जी, आप कहते हैं कि हम परमात्मा के अंश हैं और वे हमारे पिता हैं. फिर उन्होंने हमें गलत काम करने का बल क्यों दिया? जब वे जानते हैं कि हम गलत राह पर जा रहे हैं, तो वे हाथ पकड़कर हमें रोक क्यों नहीं लेते?



