presidential election 2022: एक बार फिर बगावती दिखे शिवपाल , खुलकर अखिलेश के खिलाफ करेंगे मतदान

presidential election 2022: एक बार फिर बगावती दिखे शिवपाल , खुलकर अखिलेश के खिलाफ करेंगे मतदान

प्रगतिशील समाजवादी पार्टी के प्रमुख शिवपाल यादव एक बार फिर से बगावती रंग में दिखाई दे रहे हैं। उन्होंने राष्ट्रपति चुनाव में सपा प्रमुख अखिलेश यादव के विरुद्ध जाकर मतदान करने की बात कही है। वो एनडीए की कैंडिडेट द्रौपदी मुर्मू के डिनर में शिरकत हुए और डंके की चोट पर यह भी कहा कि वो NDA उम्मीदवार को ही वोट करेंगे।

शिवपाल ने कहा कि राष्ट्रपति का चुनाव वैसे तो गुप्त मतदान होता है, लेकिन वो द्रौपदी मुर्मू का ही अपना मत देंगे। वहीं, विपक्षी पार्टियों की ओर से कैंडिडेट यशवंत सिन्हा को लेकर कहा, “हमसे वोट नहीं मांगा इसलिए उनसे मुलाकात नहीं हुई और ना ही अखिलेश ने हमसे वोट मांगा है और ना सिन्हा साहब ने हमसे वोट मांगा। द्रौपदी मुर्मू ने हमसे वोट मांगा है।”

उन्होंने कहा कि एक दिन पूर्व बैठक हुई थी, उसमें हमें नहीं बुलाया गया । शिवपाल यादव का कहना है कि 5 वर्ष पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद को उन्होंने वोट दिया था क्योंकि उनसे वोट मांगा गया था। उस समय भी सपा मुखिया अखिलेश ने शिवपाल से वोट नहीं मांगा था।