एलपीजी सिलेण्‍डर के दाम बढ़े, सब्सिडी और गैर सब्सिडी दोनों पर बोझ

एलपीजी सिलेण्‍डर के दाम

चुनावी माहौल में एलपीजी सिलेण्‍डर के दाम बढ़ने की खबर आई है। हालांकि यह बढ़त सिर्फ राष्‍ट्रीय राजधानी दिल्ली और महाराष्‍ट्र की राजधानी मुंबई में लागू होगी। दिल्ली में सब्सिडी वाले एलपीजी सिलेण्‍डर के दाम 0.28 पैसे और मुंबई में 0.29 पैसे बढ़ाए गए हैं। वहीं, इन दोनों राजधानियों में गैर सब्सिडी वाले सिलेण्‍डर की कीमत में 6 रुपए की बढ़ोतरी की गई है।