प्रधानमंत्री मोदी आज चार दिवसीय विश्व डेयरी सम्मेलन का करेंगे उद्घाटन, 50 देशों के विशेषज्ञ होंगे शामिल

प्रधानमंत्री मोदी आज चार दिवसीय विश्व डेयरी सम्मेलन का करेंगे उद्घाटन, 50 देशों के विशेषज्ञ होंगे शामिल

भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सोमवार यानी आज इंडियन एक्सपो मार्ट में विश्व डेयरी शिखर सम्मेलन का शुभारंभ करेंगे। उत्तर प्रदेश के सीएम योगी आदित्यनाथ ने रविवार यानी बीते कल सम्मेलन की तैयारियों की समीक्षा की और अफसरों को गाइडलाइन दिए। सीएम योगी ने नोएडा हवाई अड्डे के निर्माण कार्य का भी जायजा लिया। 

भारत दूसरी बार वर्ल्ड डेयरी समिट की मेजबानी कर रहा है। साल 1974 में भी भारत ने विश्व डेयरी कांग्रेस की मेजबानी की थी, तब डेयरी में आत्मनिर्भरता का लक्ष्य निर्धारित  किया था। भारत ने इसमें उल्लेखनीय उपलब्धि अपने नाम की। इस समिट में पोषण व आजीविका के लिए डेयरी मामले पर बातचीत होगी। इसमें 50 देशों के लगभग 1433 प्रतिनिधि प्रतिभाग करेंगे। 

साथ ही, 800 से ज्यादा डेरी किसान शामिल होंगे। पीएम मोदी भारतीय श्वेत क्रांति के इतिहास और वर्तमान हालात पर बनी लघु फिल्म भी देखेंगे। इस दौरान केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह,  यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ सहित अन्य राज्यों के सीएम और विशिष्ट अतिथि गण उपस्थित रहेंगे।

चार दिवसीय यानी 15 सितंबर तक आयोजित होने वाले  इस शिखर सम्मेलन के लिए रविवार यानी बीते कल दिनभर तैयारियों को अंतिम रूप दिया गया। साथ ही, सीएम  योगी  ने निरीक्षण कर अफसरों के साथ समीक्षा मीटिंग की। उन्होंने पीएम व 50 देशों से आने वाले जानकारी की सुरक्षा और अन्य व्यवस्थाओं का भी निरीक्षण किया।