प्रधानमंत्री शहरी आवास योजना 2024 तक बढ़ी, मंत्रीमंडल ने दी स्वीकृति

केंद्रीय मंत्रीमंडल ने प्रधानमंत्री आवास योजना (शहरी) को दिसंबर 2024 तक बढ़ाने की भी स्वीकृति दे दी। प्रदेशों और केंद्र शासित राज्यों की मांग पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता वाली कैबिनेट ने योजना को आगे बढ़ाने की स्वीकृति दी।
सभी को पक्का मकान योजना वर्ष 2015 में प्रारंभ हुई थी। इसके तहत सभी पात्र शहरी लाभार्थियों को मार्च 2022 तक पक्का मकान दिया जाना था। सरकार के अनुसार इस योजना के लिए मार्च 2022 तक 122.69 लाख मकानों को पूरा करने के लिए पहले ही धन उपलब्ध करा दिया गया है। बयान के अनुसार, 2017 में इस योजना के तहत एक करोड़ पक्के मकान की मांग थी। मांग के अनुरूप 102 लाख घर तैयार किए जा रहे हैं। इनमें से 62 लाख मकान बनकर तैयार हैं और शेष निर्माणाधीन हैं।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest Articles