सिलेक्शन नही होने पर पृथ्वी शॉ का छलका दर्द,सोशल मीडिया पोस्ट कर बोले- ‘उम्‍मीद करता हूं आप सब देख रहे हैं साईं बाबा’

सिलेक्शन नही होने पर पृथ्वी शॉ का छलका दर्द,सोशल मीडिया पोस्ट कर बोले- ‘उम्‍मीद करता हूं आप सब देख रहे हैं साईं बाबा’

आने वाले न्‍यूजीलैंड टूर और बांग्‍लादेश के विरुद्ध मैच के‍ लिए सोमवार यानी बीते कल सेलेक्टर्स ने टीम की घोषणा की है. मुख्‍य खिलाड़ियों के वर्कलोड मैनेजमेंट के मद्देनजर चार अलग-अलग टीमों का ऐलान किया गया है. किसी भी टीम में पृथ्‍वी शॉ (Prithvi Shaw) को मौका नहीं दिया गया है. बेहतरीन फॉर्म में नजर आ रहे पृथ्‍वी को टीम इंडिया में क्‍यों अवसर नहीं दिया गया है यह तो नहीं बताया गया है परंतु पृथ्‍वी सेलेक्टर्स  के फैसले से बेहद दुखी जरूर हैं. सोशल मीडिया के जरिए उन्‍होंने अपने दर्द को उजागर किया.

पृथ्‍वी शॉ ने टीम की घोषणा होने के बाद इंस्‍टाग्राम स्‍टोरी पर शिरडी वाले साईं बाबा की फोटो साझा की. उन्‍होंने लिखा, “उम्‍मीद करता हूं कि आप सब कुछ देख रहे हो साईं बाबा.” टीम की घोषणा होने के पश्चात  कुछ इसी तर्ज पर रवि बिश्‍नाई उमेश यादव और नीतीश कुमार ने भी सोशल मीडिया पर अपने दर्द को जग जाहिर किया .