प्रियंका गांधी के बारे में यह खबर उड़ा देगी सबके होश !

लखनऊ। लम्बे इंतज़ार के बाद सक्रिय राजनीति में उतरीं प्रियंका गांधी वाड्रा अब लोकसभा चुनाव लड़ने से भी परहेज़ नहीं करेंगी। खबर है कि उन्होंने पार्टी के रणनीतिकारों कि सलाह पर पूर्वी उत्तर प्रदेश कि किसी सीट से चुनाव लड़ने का मन बना लिया है। सीट कौन सी होगी इसका खुलासा अगले महीने होगा।

कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने प्रियंका को महासचिव का ओहदा देने के साथ पूर्वी उत्तर प्रदेश में पार्टी को विजय श्री दिलवाने का जिम्मा सौंपा है। बता दें कि 11 फरवरी को जब प्रियंका तीन दिन के लिए लखनऊ आईं थीं तो कांग्रेस के तमाम कार्यकर्ताओं ने उनसे भी चुनाव लड़ने का आग्रह किया था, लेकिन उस वक्त प्रियंका ने यह कहते हुए इनकार कर दिया था कि अगर वह चुनाव लड़ेंगी, तो बाकी सीटों पर ध्यान कैसे देंगी।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का संसदीय क्षेत्र वाराणसी पूर्वी उत्तर प्रदेश में ही आता है। प्रियंका यहां की 42 सीटों पर कांग्रेस को मजबूत करने में जुटी हुई हैं। उनकी सक्रियता से कांग्रेस कार्यकर्ताओं में जबरदस्त उत्साह है। प्रियंका इफेक्ट ने सियासी समीकरणों को पूरी तरह प्रभावित कर दिया है। जिस कांग्रेस को लड़ाई में गिना ही नहीं जा रहा था उसे अब उत्तर प्रदेश में 20-22सीटें तक जीत लेने लायक माना जा रहा है।
सूत्रों के मुताबिक़, प्रियंका के चुनाव लड़ने से वोटरों और कार्यकर्ताओं का भरोसा बढ़ेगा। इस तह के निष्कर्ष अब तक के फीड बैक में निकले हैं। अब सीट कौन सी हो इसपर मंतन चल रहा है, वो इसलिये भी कि प्रियंका को अपनी सीट पर उलझ कर ना रहना पड़े। वो पूरे प्रदेश में चुनाव प्रचार के लिए उपलब्ध हो सकें। बताया जा रहा है, इसका खुलासा अगले महीने अधिसूचना जारी होने के बाद किया जाएगा।
Previous articleभारत की बड़ी कामयाबी, आतंकी अजहर पर बैन लगाने के लिए UN में प्रस्ताव लाएगा फ्रांस
Next articleडोनाल्ड ट्रंप ने पुलवामा हमले को बताया भयावह, कहा- आतंकी के खिलाफ एक्शन ले पाक