कानपुर पहुंचकर प्रियंका गांधी वाड्रा ने लिया जायजा, कहा-झूठ बोलती है सरकार

चुनावी माहौल चल रहा है सभी नेता जनता का हालचाल लेने उनके क्षेत्र पहुंच रहे हैं| ऐसे में कांग्रेस महासचिव कैसे पीछे रह सकती हैं| शुक्रवार को प्रियंका गांधी वाड्रा कानपुर पहुंची और वहां का जायजा लिया| कानपुर का हाल देखकर प्रियंका ने भाजपा पर तंज कसा और अपनी पार्टी को जिताने की जनता से अपील की| कांग्रेस महासचिव ने कहा है कि भाजपा सरकार सिर्फ वादे करती है, निभाती नहीं है। कांग्रेस जो कहती है वह करती है। न्याय योजना में 72000 रुपये देने की घोषणा कांग्रेस ने की है जिससे करोड़ों लोगों को लाभ मिलेगा।

शुक्रवार को यहां कांग्रेस प्रत्याशी श्रीप्रकाश जायसवाल के लिए रोड शो करने आई प्रियंका ने चकेरी एयरपोर्ट से निकलने के बाद रामादेवी पर जनसभा में कहा कि जनता अब जुमलों से ऊब चुकी है। बदलाव चाहती है।

यह सरकार सिर्फ झूठ बोलती है। आलम यह है कि बनारस में एयरपोर्ट के पास एक ऐसी सड़क बनाने का श्रेय ले लिया जो कांग्रेस शासन में पास हुई थी। प्रियंका शाम 4.57 मिनट पर चकेरी एयरपोर्ट पर चार्टर्ड प्लेन से आईं।

चकेरी एयरपोर्ट पर उनके आने का निर्धारित समय 3 बजे था। एयरपोर्ट पर सैकड़ों लोगों ने उनका स्वागत किया। एयरपोर्ट पर मौजूद लोगों को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि मैंने सुना था कानपुर स्मार्ट सिटी बन रहा है, बदल गया होगा पर यहां का हाल तो आप लोग देख ही रहे हैं।

एयरपोर्ट से वाहनों के काफिले के साथ वे शाम 6.08 बजे घंटाघर चौराहे पर पहुंची। यहां दोपहर से ही भीड़ जमा थी। प्रियंका ने यहां भी जनसभा को संबोधित किया। उनके साथ कानपुर के प्रत्याशी श्रीप्रकाश जायसवाल और अकबरपुर के प्रत्याशी राजाराम पाल भी मौजूद थे।

 

Previous articleबीजेपी सांसद रामचरित्र निषाद ने छोड़ी बीजेपी, थामा अखिलेश का दामन
Next articleपोस्ट मार्टम रिपोर्ट से हुआ खुलासा, इस तरह से हुई थी रोहित की मौत