प्रियंका गांधी आज UP में पार्टी कार्यकर्ताओं से बातचीत करेंगी !

Priyanka Gandhi
उत्तर प्रदेश:  यूपी कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा रविवार को बुलंदशहर में 10 जनपदों के संगठनों के पार्टी पदाधिकारियों के साथ प्रतिज्ञा सम्मेलन- लक्ष्य 2022 शीर्षक नाम से बैठक करेंगी।
वह अगले वर्ष होने वाले विधानसभा चुनावों में स्थानीय मुद्दों पर प्रतिक्रिया लेने के अतिरिक्त प्रदेश में होने वाले विधानसभा चुनावों के लिए एक खाका तैयार करेगी।
पार्टी प्रवक्ता के मुताबिक, पार्टी UP में संगठन को मजबूत करने के लिए कई उपाय कर रही है।
उन्होंने कहा कि 14 नवंबर को बुलंदशहर में पहले प्रतिज्ञा सम्मेलन के अतिरिक्त, पार्टी ने 15 नवंबर को मुरादाबाद में दूसरा सम्मेलन आयोजित करने का प्रस्ताव रखा है।
प्रियंका पदाधिकारियों के दोनों सम्मेलनों को संबोधित करेंगी।
उल्लेखनीय है कि पार्टी सभी 403 विधानसभा सीटों में कांग्रेस के वादों को लोगों तक पहुंचाने के लिए प्रतिज्ञा पैदल यात्रा भी प्रारम्भ करेगी।
प्रियंका के साथ आमने-सामने बातचीत के लिए युवा कांग्रेस, छात्रसंघ, महिला विंग और अन्य प्रकोष्ठों के पदाधिकारी बैठक में शामिल होंगे।
युवा कांग्रेस के पश्चिमी अध्यक्ष ओमवीर यादव ने कहा कि बैठक में मेरठ, अलीगढ़ और आगरा संभाग के जनपदों के पदाधिकारी हिस्सा लेंगे। यादव ने कहा, यह जमीनी स्तर के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं की बैठक होगी जिसमें प्रियंका गांधी प्रदेश में होने वाले विधानसभा चुनाव की योजना बनाने के बारे में फीडबैक और विचार लेंगी।
मेरठ जिला कांग्रेस के प्रवक्ता हरि कृष्ण वर्मा ने बताया कि पार्टी कार्यकर्ताओं की शिकायतों को दूर करने के लिए शीर्ष नेतृत्व के साथ जिला और ब्लॉक स्तर के नेताओं की बैठक आयोजित की जा रही हैं।
उन्होंने कहा, यह कार्यकर्ताओं और नेता के बीच सीधा संवाद होगा।
Previous articleराष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में वायु गुणवत्ता अभी भी चिंताजनक !
Next articleदेश की राजधानी दिल्ली के लालबाग स्थित झुग्गी में ब्लास्ट LPG सिलेंडर, 5 लोग जख्मी !