महिलाओं के लिए प्रियंका गांधी का अतिरिक्त घोषणा पत्र, फ्री LPG सिलेंडर, फ्री यात्रा, स्कूटी और स्मार्टफोन…

महिलाओं के लिए प्रियंका गांधी का अतिरिक्त घोषणा पत्र, फ्री LPG सिलेंडर, फ्री यात्रा, स्कूटी और स्मार्टफोन…
यूपी  2022 विधानसभा चुनाव कुछ ही महीनो में होने वाले है। सभी राजनीतिक पार्टियां जीत की तैयारी में जोरों शोरों से जुट गई है। इस बीच कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने कांग्रेस का चुनावी घोषणा पत्र जारी कर दिया है। महिलाओं के वोट को साधने के लिए कांग्रेस कई बड़े ऐलान कर रही है। कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी विधानसभा चुनाव में महिलाओं को 40 प्रतिशत टिकट और छात्राओं को स्कूटी और स्मार्टफोन देने का दांव चल चुकी है। वहीं अब प्रियंका गांधी ने महिलाओं के लिए अतिरिक्त घोषणा पत्र जारी किया है। सोमवार सुबह घोषणा पत्र को जारी कर प्रियंका ने उत्तर प्रदेश की महिलाओं के लिए कई वायदे किए हैं।

कांग्रेस महासचिव प्रियंका  ने ट्वीट कर लिखा, उत्तर प्रदेश की मेरी प्रिय बहनों, आपका हर दिन संघर्षों से भरा है। कांग्रेस पार्टी ने उसको समझते हुए आपके लिए अलग से एक महिला घोषणा पत्र तैयार  किया है। प्रियंका गांधी ने कहा कि उत्तर प्रदेश में कांग्रेस की सरकार बनने पर हर वर्ष तीन LPG  सिलेंडर फ्री दिए जाएंगे। इसके अतिरिक्त  प्रदेश की सरकारी बसों में महिलाओं के लिए फ्री यात्रा, आशा और आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को हर माह 10 हजार रुपये का मानदेय मिलेगा।
कांग्रेस के घोषणा पत्र के मुताबिक, नए सरकारी पदों पर आरक्षण के प्रावधानों के मुताबिक  40 प्रतिशत पदों पर महिलाओं की नियुक्ति, 1000 रुपये प्रतिमाह  वृद्धा-विधवा पेंशन और विधानसभा चुनाव में 40 प्रतिशत  टिकट महिलाओं को देने का ऐलान किया गया है। साथ ही कांग्रेस ने छात्राओं को स्मार्ट फोन और स्कूटी देने का वायदा भी किया है।
Previous articleदेश में बनी Covaxin को मिली बड़ी सफलता , ऑस्ट्रेलियाई सरकार ने दी स्वीकृत !
Next articleनवाब मलिक के हैं अंडरवर्ल्ड के साथ संबंध – देवेंद्र फडणवीस …..