सपा के कार्यकर्ता सम्मेलन में पहुंचीं प्रियंका

प्रियंका गांधी

रायबरेली: कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने ऊंचाहार विधायक की अध्यक्षता में आयोजित समाजवादी कार्यकर्ता सम्मेलन में समाजवादियों से समर्थन व सहयोग मांगा। उन्होंने कहा कि वह सपा के राष्ट्रीय नेतृत्व का जीवन भर एहसान मानेंगी। लाल टोपी लगाये सपा कार्यकर्ताओं ने अखिलेश यादव, प्रियंका गांधी, मनोज पाण्डेय जिन्दाबाद के नारों के साथ सोनिया गांधी को समर्थन देने का विास दिलाया। प्रियंका ने कहा कि यह कैसी सरकार है जो सवाल उठाने वालों पर लाठियां चलवाती है, यूरिया मिली नहीं, नौजवानों को रोजगार मिला नहीं आखिर किस नाम पर वोट मांग रहे हैं।

मनोज पाण्डेय ने कहा कि साम्प्रदायिक शक्तियों को कमजोर करने और सेक्यूलर ताकतों को मजबूत करने के लिए सपा ने सदैव त्याग किया है। राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव नहीं चाहते है कि रायबरेली में साम्प्रदायिक शक्तियां मजबूत हो, इसलिये पार्टी के निर्देश पर सपा सोनिया गांधी का समर्थन एवं मदद करने का काम करेगी। कार्यकर्ता सम्मेलन में प्रधान, पूर्व प्रधान, बीडीसी, सपा के सेक्टर अध्यक्ष, बूथ अध्यक्षों की भूमिका उल्लेखनीय रही।

मात्र 12 सेकंड में Sold Out हुआ रेडमी का यह फोन, जानिए ख़ास फीचर्स और अगली सेल की तारीख

इस मौके पर प्रमुख रूप से विधानसभा अध्यक्ष सुरेन्द्र यादव, आरपी यादव, कोषाध्यक्ष रवीन्द्र पाण्डेय, प्रदेश सचिव पिछड़ा शिवेन्द्र यादव, जिला पंचायत सदस्य, नगर पंचायत अध्यक्ष शाहीन सुल्तान मौजूद रही। डलमऊ-संवाददाता के अनुसार गदागंज थाना क्षेत्र के अलीपुर चकराई व डलमऊ के नाथखेड़ा गांव में नुक्कड़ सभा को संबोधित करते हुए प्रियंका गांधी ने कहा कि सांसद सोनिया गांधी के प्रस्तावित विकास कायरे महिला विविद्यालय, ऊंचाहार-सलोन लाइन जैसे कई कायरे को रोका गया।

कार्यक्रम में दोपहर बाद पहुंची प्रियंका वाड्रा का पूर्व कांग्रेस विधायक ऊंचाहार अजय पाल सिंह, ब्लाक अध्यक्ष संतोष त्रिवेदी, किसान कांग्रेस कमेटी के ब्लाक अध्यक्ष विवेक प्रताप सिंह उर्फ राजू भैया, रमाकांत दीक्षित, पूर्व कांग्रेस ब्लाक अध्यक्ष मोहम्मद अकबर, अल्पसंख्यक ब्लाक अध्यक्ष एम फारूखी सहित कई कार्यकर्ताओं ने माला पहनाकर भव्य स्वागत किया।

Previous articleमात्र 12 सेकंड में Sold Out हुआ रेडमी का यह फोन, जानिए ख़ास फीचर्स और अगली सेल की तारीख
Next article10वीं पास के लिए इंडियन नेवी में निकली बंपर भर्ती, जल्द करें अप्लाई