प्रियंका के रोडशो में उमड़ा जनसैलाब, थम गई शहर की रफ़्तार

प्रियंका गांधी

नई दिल्ली: छठवें चरण का चुनाव प्रचार पूरे शबाब पर है। कांग्रेस पार्टी की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह की जनसभा समाप्त होने के कुछ देर बाद ही सुलतानपुर पहुंच गई। उन्होंने गुरुवार को शाम करीब साढ़े पांच बजे अमहट हवाई पट्टी पर लैंड किया। कांग्रेस प्रत्याशी डॉ. संजय स‍िंह व उनकी पत्नी डॉ. अमीता स‍िंंह, साबित्री बाई फुले व अन्य कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने उनकी जोरदार आगवानी की।

हवाई पट्टी से बाहर आते ही राहुल-प्रियंका व डॉ. संजय स‍िंंह ज‍िंंदाबाद के नारे लगने लगे। अपने भारी-भरकम काफिले के साथ वह सड़क मार्ग से दरियापुर पहुंची। वहां उनके रोड शो के लिए दुल्हन की तरह सजा व फूल-मालाओं से आच्छादित रथ तैयार था। कारपोरेशन बैंक से रोड के लिए प्रियंका जैसे ही रथ पर चढ़ी, साथ में उमड़े भारी जनसैलाब से वह घिर गई। रथ में प्रियंका के साथ डॉ. संजय स‍िंंह, अमीता स‍िंंह उनकी बेटी अकांक्षा स‍िंंह व साबित्री फुले मौजूद रहे। जैसे-जैसे उनका रथ मुख्यालय की ओर बढऩे लगा, पूरे शहर की रफ्तार भी थमती गई।

प्रियंका ने मोदी को बताया कायर प्रधानमंत्री, कहा- इनसे कमजोर पीएम ज़िंदगी में नहीं देखा

प्रियंका की एक झलक देखने को बेताब भीड़ अपने छतों व छज्जों एवं अन्य ऊंचाई वाले स्थानों से पूरे रास्ते फूलों की बारिश होती करती रही। प्रियंका ने लोगों के इस प्यार का जवाब अपनी मधुर मंद मुस्कान व हाथ हिलाकर अभिवादन से देती रहीं। कई बार उन्होंने भी जनता के ऊपर फूल बरसाए। यह काफिला जमाल गेट, गुरुद्वारा, बाधमंडी चौराहा, गांधीनगर स्कूल, राहुल चौराहा, नार्मल चौराहा, लाल डिग्गी, डाकखाना चौराहा, गल्लामंडी चौराह, अस्पताल तिराहा होते हुए सब्जी मंडी होते मालगोदाम तिराहे पर समाप्त हुआ।

अमित शाह की जनसभा से निकलकर अपने आवास को जा रहे वरुण व प्रियंका गांधी का काफिला भी प्रियंका के रोड शो में फंस गया। देर तक ट्रैफिक पुलिस मशक्कत करती रही, लेकिन कोई टस से मस नहीं हुआ। इस दौरान 50 हजार से अधिक लोगों की भीड़ मौजूद रही।

Previous articleप्रियंका ने मोदी को बताया कायर प्रधानमंत्री, कहा- इनसे कमजोर पीएम ज़िंदगी में नहीं देखा
Next articleइस बैंक में स्पेशल अधिकारी के पदों पर निकली वैकेंसी, जल्द करें आवेदन