दौरे का दूसरा दिन: मां विंध्यवासिनी का दर्शन कर दरगाह पर चादर चढ़ायेंगी प्रियंका गांधी

लखनऊ: कांग्रेस स्टार प्रचारक व उत्तर प्रदेश पूर्वी जोन की प्रभारी प्रियंका गांधी वाड्रा 19 मार्च को मीरजापुर पहुंचकर गंगा के बीच चुनावी बिगुल फूकेंगी। मां विंध्यवासिनी दरबार में मत्था टेकने के बाद जनता से मिलेंगी। प्रियंका गांधी वाड्रा की पूर्वांचल यात्रा से पार्टी कार्यकर्ताओं में भारी उत्साह है।

प्रियंका गांधी वाड्रा के घोषित दौरा कार्यक्रम के अनुसार 19 मार्च को सुबह दस बजे विंध्याचल पहुंचेगी। मां विंध्यवासिनी दरबार में मत्था टेकने के बाद मां काली और अष्टभुजा देवी की त्रिकोण परिक्रमा भी पूर्ण करिंध्यधाम के तलहटी पर स्थित गरीब नवाज इस्माइल चिश्ती के दरगाह कंतित शरीफ में चादर चढ़ाएंगी। वे बुनकरों से संवाद स्थापित करेंगी और पक्का घाट पर जनता से मिलेंगी। प्रियंका भटौली घाट पहुंचकर गांव भ्रमण करेंगी। वे चुनारगढ़ किले में रात्रि विश्राम करेंगी। चुनार में रोड-शो के बाद विभिन्न प्रतिनिधि मंडल के नेताओं से मुलाकात कर पार्टी नेता के साथ चुनावी योजनाओं पर विचार-विमर्श करेंगी।

खास बात यह है कि प्रियंका के प्रयागराज से वाराणसी की इस यात्रा में कांग्रेस ने केवल मीरजापुर में ही अपने उम्मीदवार घोषित किया है। बुधवार को दोपहर अदलपुरा स्थित माता शीतला मंदिर में मत्था टेकने के बाद वाराणसी के लिए कूच करेंगी। प्रियंका गांधी वाड्रा की यात्रा से पार्टी कार्यकर्ताओं में भारी उत्साह है। इससे एक दशक पूर्व उनकी मां सोनिया गांधी का भी कुछ इसी तरह का कार्यक्रम मीरजापुर में हुआ था। प्रियंका जलमार्ग से आ रही है जबकि सोनिया सड़क के रास्ते यहां आयी थीं और उन्हें सफलता भी मिली थी।

कांग्रेस महासचिव और लोकसभा चुनाव की पूर्वी उत्तर प्रदेश प्रभारी प्रियंका गांधी वाड्रा के दौरे का आज दूसरा दिन है। सीतामढ़ी से प्रियंका आज गंगा यात्रा के दूसरे दिन की शुरूआत कर चुकी हैं। सीतामढ़ी में ही उन्होंने रात्रि विश्राम किया था। प्रियंका गांधी सबसे पहले विंध्याचल मंदिर में दर्शन करेंगी तत्पश्चात मिर्जापुर में हजरत शाह की दरगाह पर चादर चढ़ायेंगी और शीतला माता मंदिर में पूजन-अर्चन करेंगी।

इससे पहले सोमवार को प्रियंका ने प्रयागराज में संगम तट पर गंगा मैया का आचमन-पूजन कर कांग्रेसी रंग में रंगे स्टीमर के जरिए मनैया घाट से यात्रा शुरू की थी। प्रयागराज में लेटे हनुमान और अक्षयवट के दर्शन किए थे। यात्रा के दौरान कई पड़ाव पर प्रियंका ने लोगों से मुलाकात की और पीएम “मैं हूं चौकीदार” मुहिम पर तंज कसा था।

प्रियंका मंगलवार को सीतामढ़ी से यात्रा शुरू कर चुकी हैं। सबसे पहले मढ़हा गांव मिर्जापुर पहुंचेंगी। मां विंध्यवासिनी का दर्शन व पूजन अर्चन कर वह काली खोह मंदिर और अष्टभुजा मंदिर में दर्शन-पूजन करेंगी। यहां से वह कंतित शरीफ मजार पर हाजिरी लगाकर नाव से कचहरी घाट के लिए प्रस्थान करेंगी।

दौरे के तीसरे दिन आज प्रियंका गांधी मिर्जापुर में बुनकरों से मुलाकात भी करेंगी। माना जा रहा है कि बुनकरों की बुनियादी समस्याओं पर चर्चा कर वे बुनकरों का वोट अपने पक्ष में साधने की कोशिश में हैं।

तीन दिन में करेंगी 140 किमी की यात्रा

तीन दिन में वो करीब 140 किमी की दूरी तय करेंगी। प्रियंका स्टीमर से जलमार्ग से होकर गंगा किनारे के गांवों में भ्रमण करते हुए मंगलवार शाम को चुनार पहुंचेंगी। यहां शीतला माता के दर्शन करेंगी। यहां पर रात्रि विश्राम भी करेंगी। अगले दिन यानी 20 मार्च की सुबह वह दरगाह चुनार, बूढ़ेनाथ मंदिर व शीतलाधाम पहुंचेंगी।

इसके बाद वाराणसी के लिए निकलेंगी, जहां उनकी यात्रा अस्सी घाट पहुंचेगी। यहां वह पूर्व पीएम लाल बहादुर शास्त्री के आवास जाएंगी। साथ ही काशी विश्वनाथ मंदिर के दर्शन भी करेंगी। यहां वह जैन समाज के साथ बैठक और होली मिलन के कार्यक्रम में भी शिरकत करेंगी। फिर वह यहां से दिल्ली के लिए रवाना होंगी।

Previous articleपंचतत्व में विलीन हुए मनोहर पर्रिकर, बड़े बेटे ने दी मुखाग्नि
Next articlePNB फ्रॉड: कभी भी गिरफ्तार हो सकता है नीरव मोदी, ब्रिटेन अदालत ने जारी किया अरेस्ट वारंट