पंजाब के सीएम भगवंत मान एक बार फिर बनेंगे दूल्हा , कल चंडीगढ़ होगी शादी !

पंजाब के सीएम भगवंत मान एक बार फिर बनेंगे दूल्हा , कल चंडीगढ़ होगी शादी !

पंजाब : पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान फिर से वैवाहिक बंधन में बंधने जा रहे हैं. वे गुरुवार  यानी कल  पंजाब की राजधानी चंडीगढ़ में शादी रचाएंगे . CM मान डॉ गुरप्रीत के साथ शादी के बंधन में बंध रहे हैं. पंजाब के मुख्यमंत्री की शादी में दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल भी पहुंचेंगे .

सीएम भगवंत मान की ये है दूसरी शादी  

गौरतलब है कि भगवंत मान का ये दूसरा विवाह है. उनका 6 वर्ष पहले हुआ तलाक हो चुका है. उनकी पहली पत्नी और बच्चे अमेरिका में रहते है. शपथ ग्रहण समारोह के दौरान उनके दोनों बच्चे भी आए थे. आपको बता दें कि मुख्यमंत्री भगवंत मान की मां की इच्छा थी कि उनका बेटा फिर से अपना घर बसाए. मां की ख्वाइश पूरी करने के लिए भगवंत मान ने फिर से घर बसाने का फैसला किया. भगवंत मान के लिए लड़की भी उनकी मां और बहन ने ही चुनी है.