Punjab: कांग्रेस नेता मनप्रीत बादल ने दिया इस्तीफा, थामेंगे भाजपा का दामन

Punjab: कांग्रेस नेता मनप्रीत बादल ने दिया इस्तीफा, थामेंगे भाजपा का दामन

Manpreet Singh Badal: पंजाब कांग्रेस के नेता और पूर्व वित्त मंत्री मनप्रीत सिंह बादल ने बुधवार यानी 18 जनवरी को पार्टी से अपना नाता तोड़ दिया है। मनप्रीत बादल ने पार्टी के अंदर गुटबाजी को इस्तीफा का प्रमुख कारण बताया है। साथ ही उन्होंने गुटबाजी के लिए आला कमान को जिम्मेदार बताया है।

कांग्रेस एमपी राहुल गांधी को संबोधित एक पत्र जरिए, मनप्रीत बादल ने लिखा है कि दिल्ली में पुरुषों की एक टीम पंजाब में मामलों को चला रही है और इससे मात्र गुटबाजी बढ़ी है। मनप्रीत ने लिखा कि जिस प्रकार से कांग्रेस पार्टी ने अपने मसलों का संचालन किया है और फैसला लिया है, विशेष रूप से पंजाब से जुड़े, वो निराशाजनक रहा है।

गौरतलब है कि पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल के भतीजे मनप्रीत बादल पांच बार एमएलए रहे हैं और दो बार राज्य के वित्त मंत्री भी रहे। पंजाब में राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा से बादल की निरंतर गैरमौजूदगी ने पंजाब कांग्रेस के कई नेताओं को नाराज कर दिया। मनप्रीत बादल का पंजाब कांग्रेस चीफ अमरिंदर सिंह राजा वारिंग के साथ कुछ मसलों का सामना करना पड़ रहा है।