Punjab: कांग्रेसी MP चौधरी संतोख सिंह का निधन, भारत जोड़ो यात्रा के दौरान आया हार्ट अटैक

Punjab: कांग्रेसी MP चौधरी संतोख सिंह का निधन, भारत जोड़ो यात्रा के दौरान आया हार्ट अटैक

congress mp santokh singh: पंजाब के जालंधर से कांग्रेस एमपी चौधरी संतोख सिंह का शनिवार यानी 14 जनवरी पंजाब के फिल्लौर में भारत जोड़ो यात्रा के दौरान देहांत हो गया। वह कांग्रेस पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी की पदयात्रा में शामिल थे, तभी उनका अचानक स्वास्थ्य बिगड़ गया, जिसके बाद उन्हें एंबुलेंस से हॉस्पिटल ले जाया गया था। 

वे धक्का लगने के कारण गिर गए थे जिसके बाद वे प्राइवेट हॉस्पिटल में उपचार के लिए पहुंचे थे, जहां उन्होंने अंतिम सांस ली। डाक्टर ने बताया कि उन्हें हार्ट अटैक आया था। वहीं, देहांत के कारण राहुल गांधी की ओर से भारत जोड़ो यात्रा रोक देने की सूचना आ रही हैं। बताया जा रहा है कि राहुल गांधी उनके जालंधर स्थित आवास  के लिए निकड़ गए हैं।

सीएम भगवंत मान से जताया शोक 

पंजाब के सीएम भगवंत मान ने चौधरी संतोख सिंह के निधन पर दुख जताते हुए कहा कि “जालंधर से कांग्रेस के सांसद संतोख सिंह चौधरी के असामयिक निधन से मुझे गहरा दुख हुआ है। भगवान उनकी आत्मा को शांति प्रदान करें।”

कांग्रेस सांसद संतोख सिंह के पार्थिव शरीर को उनके जालंधर शहर स्थित न्यू विजय नगर घर पर लाया जा रहा है। वह दूसरी बार सांसद चुने गए थे। इससे पूर्व वह कांग्रेस की 1992 से 1997 की सरकार में फिल्लौर विधानसभा सीट का प्रतिनिधित्व करते हुए राजिंदर कौर भट्ठल और हरचरण सिंह बराड़ के कैबिनेट में भी बतौर मिनिस्टर  सेवाएं दे चुके हैं।