Punjabi Actress Diljeet Kaur Passes: मशहूर पंजाबी अभिनेत्री दलजीत कौर नहीं रहीं, शोक में डूबे सेलेब्स

Punjabi Actress Diljeet Kaur Passes: मशहूर पंजाबी अभिनेत्री दलजीत कौर नहीं रहीं, शोक में डूबे सेलेब्स

पंजाबी की मशहूर अभिनेत्री दलजीत कौर (Diljeet Kaur) का वृहस्पतिवार यानी 17 नंवबर को देहांत हो गया। 69 साल की एक्ट्रेस काफी अरसे से बीमार चल रहीं थीं और लुधियाना में उन्होंने आखिरी सांस ली।

दिवंगत अभिनेत्री ने पंजाबी फिल्म इंडस्ट्री में खूब नाम कमाया और अपने अभिनय से फैंस का खूब मनोरंजन किया . उनके देहांत की खबर ने उनके चाहने वालों को शोक में डुबो दिया है .

खबरों की मानें तो, उनके कजिन भाई हरिंदर सिंह खंगूरा ने बताया कि, कौर बीते तीन वर्ष से ब्रेन ट्यूमर से जूंझ रहीं थीं। वह बीते एक वर्ष से डीप कोमा में भी थीं। इसी बीच उनका अंतिम संस्कार कर दिया गया है।

प्रसिद्ध पंजाबी गायक मीका सिंह ने दलजीत कौर के देहांत पर अपनी संवेदना ब्यक्त की है, उन्होंने ट्वीट करते हुए कहा कि, ‘खूबसूरत अभिनेत्री, पंजाब की लीजेंड #दलजीतकौर अपनी खूबसूरत यादों के साथ हमें छोड़कर चली गई हैं। भगवान उनकी आत्मा को शांति दे और उन्हें शाश्वत शांति मिले।’

अभिनेता सतीश शाह ने भी ट्वीट करते हुए कहा कि, एक प्यारी दोस्त और बैचमेट दलजीत कौर, बीते सालों की पंजाबी लीड गर्ल का इस महीने 17 तारीख को निधन हो गया। उनकी आत्मा को शाश्वत शांति मिले। एफटीआईआई (FTII) 1976 बैच।’