भारतीय नौसेना के पूर्व अधिकारी कमांडर पूर्णेंदु तिवारी को दिसंबर में कतर में एक कोर्ट के फैसले के बाद फिर से गिरफ्तार किया गया है. विदेश मंत्रालय की तरफ से इसकी जानकारी दी गई. विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने बताया कि पूर्णेंदु तिवारी को पिछले महीने एक ऐसे मामले में गिरफ्तार किया गया था जो कतर में काफी समय से चल रहा है.
विदेश मंत्रालय ने कहा कि उन्होंने कई दूसरे लोगों को भी गिरफ्तार किया, लेकिन वे भारतीय नागरिक नहीं हैं. हमारा दूतावास कमांडर तिवारी और उनके परिवार के संपर्क में है. उनकी गिरफ्तारी कोर्ट के फैसले के बाद हुई. यह मामला विचाराधीन है और मेरे लिए इस पर और टिप्पणी करना उचित नहीं होगा.



