राहुल गांधी को वापस मिला सरकारी बंगला, बोले- पूरा हिंदुस्तान मेरा घर

राहुल गांधी को वापस मिला सरकारी बंगला, बोले- पूरा हिंदुस्तान मेरा घर

कांग्रेस नेता राहुल गांधी को बंगला वापस मिल गया है। मोदी सरनेम वाले मानहानि केस में उनकी लोकसभा सदस्यता जाने के बाद राहुल गांधी से सरकारी बंगला खाली करवा लिया गया था। अब उनकी लोकसभा सदस्यता बहाल होने के बाद उन्हें फिर से सरकारी बंगला आवंटित कर दिया गया है। कांग्रेस नेता राहुल गांधी को 12 तुगलक लेन वाला बंगला वापस दे दिया गया है। राहुल गांधी इसी बंगले में 19 साल से रह रहे थे। लेकिन मोदी सरनेम केस में लोकसभा सदस्यता छिनने के बाद उन्होंने इसे खाली कर दिया था। मंगलवार (8 अगस्त) को उनको पुराना सरकारी बंगला आवंटित कर दिया गया। हाउसिंग कमेटी ने उन्हें 12 तुगलक लेने वाला बंगला वापस दे दिया है।

मालूम हो कि सूरत कोर्ट द्वारा सजा दिए जाने के तुंरत बाद राहुल गांधी की लोकसभा सदस्यता समाप्त कर दी गई थी। साथ ही उन्हें सरकारी बंगला खाली करने का नोटिस भी दे दिया गया था। जिसके बाद उन्होंने सरकारी बंगला खाली कर दिया था। अब उनकी सांसदी बहाल होने पर उन्हें उनका पुराना बंगला वापस मिल गया है। पुराना बंगला वापस मिलने के बाद मीडिया से बात करते हुए राहुल गांधी ने कहा कि मेरा घर पूरा हिंदुस्तान है।

सुप्रीम कोर्ट ने मोदी सरनेम से जुड़े मानहानि मामले में उनकी दोषसिद्दि पर शुक्रवार (4 अगस्त) को रोक लगा दी थी। इसी के बाद कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी की लोकसभा सदस्यता बहाल कर दी गई। जिसके बाद राहुल गांधी संसद भी पहुंचे। आज उन्हें बंगला भी अलॉट हुआ। इधर सांसदी बहाल होने के बाद राहुल गांधी के वायनाड दौरे की सूचना भी सामने आई है।

Previous articleबीजेपी सांसद को जिला जज की अदालत से मिली राहत, नहीं जाएगी सदस्यता
Next articleनूंह हिंसा को लेकर खट्टर सरकार की बड़ी कार्रवाई, DC और SP के बाद अब DSP का तबादला