राहुल गांधी ने किया सरेंडर, 5 मिनट बाद मिली जमानत; जानें क्या है पूरा मामला

राहुल गांधी ने किया सरेंडर, 5 मिनट बाद मिली जमानत; जानें क्या है पूरा मामला

लखनऊ: लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष एवं कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी मानहानि के एक मामले की सुनवाई के लिए मंगलवार को लखनऊ पहुंचे, जहां उन्होंने कोर्ट में सरेंडर किया। लेकिन 5 मिनट के बाद ही राहुल को जमानत मिल गई।  एडिशनल सीजेएम आलोक वर्मा वाली एमपी एमएलए कोर्ट ने 20 हजार रुपये के दो बॉन्ड पर उन्हें जमानत दे दी। बता दें कि यह मामला ‘भारत जोड़ो यात्रा’ के दौरान भारतीय सैनिकों के खिलाफ कथित अपमानजनक टिप्पणी से संबंधित है। राहुल गांधी इस मामले में आज लखनऊ के स्पेशल MP-MLA मजिस्ट्रेट कोर्ट में पेश हुए। कोर्ट ने राहुल को समन भेजकर पेश होने को कहा था।