राहुल गांधी का नया चुनावी दांव, भारत जोड़ो यात्रा के बाद आ रही “डोजो यात्रा” की तैयारी

 

साल 2024 के लोकसभा चुनावों के लिए कांग्रेस के वरिष्ठ नेता राहुल गांधी ने एक नया राजनीतिक दांव चला है। उन्होंने ‘भारत जोड़ो यात्रा’ के बाद अब ‘भारत डोजो यात्रा’ की योजना बनाई है। इस नई यात्रा के जरिए वे हरियाणा विधानसभा और जम्मू-कश्मीर विधानसभा चुनावों में बीजेपी को चुनौती देने के लिए एक अनूठा जापानी रणनीति अपनाने की तैयारी कर रहे हैं।

राहुल गांधी ने कांग्रेस के समर्थन को मजबूत करने के लिए जापानी मार्शल आर्ट जैसे जिउ-जित्सु और ऐकिडो का सहारा लेने का निर्णय लिया है। उन्होंने इस संबंध में एक वीडियो जारी किया है जिसमें वे बच्चों को मार्शल आर्ट की बारीकियों से परिचित कराते दिख रहे हैं। इस वीडियो में उन्होंने उल्लेख किया कि ‘भारत जोड़ो न्याय यात्रा’ के दौरान जिउ-जित्सु को अपनी दिनचर्या का हिस्सा बनाया गया था और यह अब एक सामुदायिक गतिविधि बन चुकी है।

राहुल गांधी ने अपने वीडियो में बताया कि उनका मकसद युवाओं को योग और ध्यान के साथ-साथ जिउ-जित्सु, ऐकिडो और अहिंसक संघर्ष की तकनीकों के माध्यम से प्रेरित करना है। उनका कहना है कि ये जापानी प्रेक्टिस युवाओं को शारीरिक फिटनेस और मानसिक संतुलन के साथ-साथ अहिंसक संघर्ष की कला सिखाने का एक प्रभावी तरीका है।

जिउ-जित्सु एक जापानी मार्शल आर्ट है जिसका हिंदी में अनुवाद ‘सौम्य कला’ होता है। इसका उद्देश्य बिना हथियार के दुश्मन को परास्त करना है। ऐकिडो, जिउ-जित्सु की एक शाखा है, जिसे 20वीं सदी की शुरुआत में मोरीहेई उएशिबा ने विकसित किया। ऐकिडो में प्रतिद्वंद्वी को चोट पहुँचाए बिना स्वयं का बचाव करना प्रमुख उद्देश्य होता है।

राहुल गांधी ने ‘भारत डोजो यात्रा’ की घोषणा करते हुए कहा कि जल्द ही इस यात्रा की शुरुआत होगी। उन्होंने पहले ‘भारत जोड़ो यात्रा’ को 14 जनवरी को मणिपुर से शुरू किया था और मुंबई में समाप्त किया था। इस बार, उनकी योजना है कि वे जापानी मार्शल आर्ट के सिद्धांतों को भारतीय राजनीति में लागू करके युवाओं को जोड़ें और कांग्रेस की ताकत को बढ़ाएं।

राहुल गांधी का यह नया प्रयास हिंसा की बजाय शांति और सामंजस्य पर जोर देता है। वे इसे एक सशक्त और संतुलित राजनीति का हिस्सा मानते हैं, जो न केवल युवाओं को फिट रखेगा बल्कि उन्हें सशक्त भी बनाएगा।

 

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe

Latest Articles