केंद्र सरकार ने राहुल नवीन को नियुक्त किया प्रवर्तन निदेशालय का निदेशक

केंद्र सरकार ने राहुल नवीन को नियुक्त किया प्रवर्तन निदेशालय का निदेशक

केंद्र सरकार ने बुधवार को प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) के नए निदेशक के नाम का ऐलान किया. केंद्र सरकार की ओर से जारी बयान में कहा गया कि मंत्रिमंडल की नियुक्ति समिति ने प्रवर्तन निदेशालय में प्रवर्तन निदेशक के पद पर आईआरएस अधिकारी राहुल नवीन, विशेष निदेशक, ईडी की नियुक्ति को मंजूरी दे दी है. राहुल नवीन की नियुक्ति पदभार ग्रहण करने की तिथि से दो वर्ष के लिए अथवा अगले आदेश तक, जो भी पहले हो, प्रभावी रहेगी.