राहुल की पीएम मोदी को नसीहत, सोशल मीडिया छोड़कर कोरोना पर दें ध्यान!

कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने कोरोना वायरस को लेकर पीएम मोदी पर निशाना साधा है।  राहुल गांधी ने ट्विटर पर PMO को टैग करके लिखा कि एक तरफ भारत आपातकाल से गुजर रहा है तो दूसरी तरफ पीएम मोदी अपने अकाउंट से मजाक कर भारत का समय बर्बाद कर रहे हैं। इस वक्त कोरोना वायरस भारत के लिए समस्या बन रहा है, जिससे निपटने पर ध्यान देना चाहिए।

 

राहुल गांधी ने ट्विटर पर एक वीडियो भी शेयर किया है, राहुल गांधी ने ट्वीट किया कि कई बार जीवन में ऐसे क्षण आत हैं, जब देश अपने नेताओं को परखता है। कोरोना वायरस का असर भारत और भारत की अर्थव्यवस्था पर पड़ सकता है और सरकार को इस समस्या की तरफ ध्यान देना चाहिए।

वहीं अपने एक पुराने ट्वीट को भी राहुल गांधी ने साझा किया जिसमें उन्होने लिखा था कि कोरोना वायरस हमारे लोगों और हमारी अर्थव्यवस्था के लिए एक गंभीर समस्या है। सरकार को इसे गंभीरता से लेना चाहिए।

कोरोना वायरस के संदिग्धों को पता चलने पर पीएम मोदी ने ट्वीट किया कि कोरोना वायरस से घबराने की जरूरत नही है। आत्म सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए छोटे-छोट उपाए करें।

कोरोना वायरस से नोएडा और आगरा के लोग डरे हुए हैं। इटली से आए संक्रमित शख्स के संपर्क में 13 लोग आए थे। इनमें से 6 को दिल्ली के सफदरजंग हॉस्पिटल में शिफ्ट किया गया था। बाकी बचे 7 संदिग्धों को भी दिल्ली लाया गया है, जिन्हें आइसोलेशन में ऱखा गया है।