ऊना में राहुल बोले- मोदी जैसा नहीं हूं जो अपने कोच को लाल कृष्‍ण आडवाणी को झापड़ मार दिया

ऊना: कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी ने कहा हिमाचल के पूर्व मुख्‍यमंत्री वीरभद्र सिंह मेरे राजनीतिक गुरु हैं, उनका सम्‍मान करता हूं। मैं मोदी जैसा नहीं हूं जो अपने कोच को लाल कृष्‍ण आडवाणी को झापड़ मार दिया। राहुल ने कहा मोदी अकेले कांग्रेस के साथ कबड्डी खेलने निकल पड़े हैं पर अब वो हमारी मजबूत टीम ने पकड़ लिए हैं, वह आउट होकर ही जाएंगे। वह अकेले हर फैसला लेते हैं, व्यापारियों का क्या कसूर था, आम लोगों का क्या कसूर था, जीएसटी लगा दिया।

नोटबंदी ने उनको मार दिया। हिंदुस्तान की जनता ने उन्‍हें दबोच लिया है, नरेंद्र मोदी का काम तमाम हो चुका है। राहुल ने कहा संसद में आपने जवाब नहीं दिया, डेढ़ घंटे संसद में बोला पर आंख से आंख नहीं मिला सके। राहुल ने आरोप लगाया कि उन्‍होंने चोरों की चौकेदारी की, अरुण जेटली की बेटी के खाते में पैसा गया, एक मुख्यमंत्री के बेटे के खाते में भी पैसा डाला गया। राहुल ने कहा जनता की आवाज और सच्चाई ने मोदी को पकड़ लिया, आप मेरे परिवार और मुझ पर नफरत फेंको, मैं प्यार दूंगा। इस बार प्यार से हिमाचल की जनता आपको हराने वाली है। 65 हजार करोड़ हिमाचल को देने की बात की, लेकिन कहां हैं?

राहुल गांधी ने हाथ पकड़ कर पूर्व मुख्‍यमंत्री वीरभद्र सिंह को सम्मान देकर बोलने के लिए मंच पर पहुंचाया। वीरभद्र ने कहा वो सुनने आए थे, राहुल देश के अगले प्रधानमंत्री होंगे। मोदी जी ने कुछ नहीं किया। झूठे आंकड़े रखे, देश के गांवों में अब अनपढ़ नहीं हैं वो पढ़-लिख गए हैं, झूठ को पहचानते हैं। देश के सभी प्रधानमंत्रियों ने विकास करवाया है। प्रदेश के विकास में कांग्रेस, इंदिरा, राजीव व मनमोहन सिंह का योगदान रहा।

रोहतक रैली में पीएम मोदी ने कहा- कांग्रेस नेताओं की खोपड़ी में भरा है अहंकार

कांग्रेस के प्रदेश अध्‍यक्ष कुलदीप सिंह राठौर ने कहा लोगों का हुजूम बोल रहा है चारों सीटों पर जीत पक्‍की है। भाजपा नेता झूठे साबित हुए हैं। पार्टी प्रत्‍याशी रामलाल ठाकुर ने कहा जिस कांग्रेस ने हिमाचल बनाया, उस पर भरोसा है। अनुराग ठाकुर संसद में गाली ग्‍लौज करते हैं वह हमारी संस्‍कृति नहीं है।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest Articles