अयोध्या में भव्य रेलवे स्टेशन निर्माण के लिए भूमि पूजन, रामायण एक्सप्रेस हुई रवाना

अयोध्या। अयोध्या के लिए बुधवार  का दिन काफी ख़ुशी भरा रहा। करीब 107 करोड़ रुपए की लागत से मॉडल रेलवे स्टेशन निर्माण के लिए भूमि पूजन हुआ तो नई दिल्ली से अयोध्या के लिए श्रीरामायण एक्सप्रेस ट्रेन भी आज से शुरू हो गयी। स्थानीय सांसद लल्लू सिंह ने विकास कार्य का भूमिपूजन किया।

उधर श्रीरामायण एक्सप्रेस ट्रेन गुरुवार सुबह 4 बजे अयोध्या पहुंच रही है। यहां उसके भव्य स्वागत किए जाने की तैयारी है।

स्टेशन विकास के दो चरण

नए स्वरूप में ऐसा दिखेगा अयोध्या रेलवे स्टेशन

विकास प्रक्रिया के प्रथम चरण में स्टेशन बिल्डिंग का निर्माण, स्टेशन के सामने मौजूद क्षेत्र का सुधार होगा। मेला में यात्री प्रसाधन के लिए अतिरिक्त क्षेत्र की व्यवस्था और सहायक सुविधाएं मुख्य रूप से उपलब्ध कराई जाएंगी। वर्तमान प्लेटफार्म के फर्श का नवीनीकरण, सभी प्लेटफार्म के ऊपर आच्छादित एकल छत्ता निर्माण, वाहनों के लिए पार्किंग स्थल और सहायक स्थल का विस्तारीकरण होगा।

विकास प्रक्रिया के द्वितीय चरण में पश्चिम दिशा से नवीन प्रवेश मार्ग का निर्माण होगा। आधुनिक सुविधा युक्त दो यात्री सेतु का निर्माण,स्टेशन बिल्डिंग तथा दूसरे प्रवेशद्वार का निर्माण होगा। सभी प्लेटफार्म के ऊपर छत का निर्माण होना है।

ऐसा होगा अयोध्या का रेलवे स्टेशन

श्रीरामायण एक्सप्रेस ट्रेन भी चल पड़ी

भगवान राम से जुड़े स्थलों के लिए सरकार श्रीरामायण एक्सप्रेस ट्रेन चला रही। यह ट्रेन आज दिल्ली से दोपहर 2 बजे के बाद रवाना हो रही है। चार बजे यह अयोध्या पहुंचेगी। शाम 5 बजे यह ट्रेन अयोध्या से रवाना होगी। प्रभु राम जिन जिन स्थानों पर गए थे उन स्थलों पर श्री रामायण ट्रेन भी जाएगी। सफदरजंग रेलवे स्टेशन से शुरू होने वाली ट्रेन अयोध्या नंदीग्राम वाराणसी श्रृंगवेरपुर चित्रकूट नासिक व रामेश्वरम से होकर गुजरेगी। ट्रेन में 800 यात्रियों के सफर करने की सुविधा है।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest Articles