पोर्नोग्राफी केस में राज कुंद्रा को राहत, मिली जमानत

पोर्नोग्राफी केस में राज कुंद्रा को राहत, मजिस्ट्रेट कोर्ट ने 50 हजार के मुचलके पर दी जमानत

मुंबई। बॉलीवुड अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी के पति और बिजनेसमैन राज कुंद्रा पोर्नोग्राफी मामले को लेकर जेल में बंद थे। सोमवार को उन्हें इस केस में बड़ी राहत मिली है। मजिस्ट्रेट कोर्ट ने 50 हजार के मुचलके पर उन्हें जमानत दे दी है। पोर्नोग्राफी मामले में राज कुंद्रा के साथ आरोपी रयान थोरपे को भी ने जमानत मिल गई है।