Rajasthan News: 7 बार MLA रहे कांग्रेस के दिग्गज नेता भंवर लाल शर्मा का देहांत,मुख्यमंत्री गहलोत समेत कई हस्तियों ने जताया शोक

Rajasthan News: 7 बार MLA रहे कांग्रेस के दिग्गज नेता भंवर लाल शर्मा का देहांत,मुख्यमंत्री गहलोत समेत कई हस्तियों ने जताया शोक

Congress MLA Bhanwar Lal Sharma Passed Away: राजस्थान में कांग्रेस के दिग्गज  विधायक भंवर लाल शर्मा का आज देहांत हो गया है. 77 वर्ष की आयु में उन्होंने अपने जीवन लीला को विराम दिया . वह काफी वक्त से बीमार चल रहे थे. उन्हें SMS मेडिकल कॉलेज हॉस्पिटल जयपुर में एडमिट  करवाया गया था.

भंवर लाल सरदारशहर से MLA थे. वह राजस्थान सरकार में मिनिस्टर और 7 बार विधायक रह चुके थे. भंवर लाल शर्मा के देहांत पर प्रदेश के सीएम अशोक गहलोत, गवर्नर कलराज मिश्र, लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला, पूर्व उपमुख्यमंत्री सचिन पायलट सहित कई नेताओं ने दुःख जहीर किया है. वहीं, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष ने भी ट्वीट कर शोक जताया है.

सीएम अशोक गहलोत ने ट्वीट कर कहा कि भंवरलाल लंबे वक्त से वो बीमार चल रहे थे, उनके तबियत को लेकर मैं उनके परिवारजनों के सम्पर्क में था. कल रात SMS हॉस्पिटल पहुंचकर डाक्टरों से जानकारी ली और परिवार से भेट की थी.

वहीं,  लोकसभा स्पीकर ओम बिरला ने कहा कि भंवरलाल शर्मा वंचित वर्ग के लोगों की मजबूत आवाज थे.जनहित के कामों के प्रति उनकी संवेदनशीलता विलक्षण थी.  सीनियर MLA पंडित भंवरलाल शर्मा के पार्टी शरीर को हनुमान नगर के आवास पर ले जाया गया है. शव को दर्शन के लिए रखा जाएगा. विद्याधर नगर ब्राह्मण महासभा भवन में सोमवार यानी 10 अक्तूबर दोपहर सरदार शहर में उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा.