राजेश बिंदल ने इलाहाबाद हाई कोर्ट के मुख्य न्यायाधीश के रूप में लिए शपथ , CM योगी रहे उपस्थित !

राजेश बिंदल ने इलाहाबाद हाई कोर्ट के मुख्य न्यायाधीश के रूप में लिए शपथ , CM  योगी रहे उपस्थित !

उत्तर प्रदेश : इलाहाबाद हाई कोर्ट के नवनियुक्त मुख्य न्यायाधीश राजेश बिन्दल को प्रदेश की राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने  राजधानी लखनऊ में गांधी सभागार राजभवन में शपथ दिलाई। इस अवसर पर प्रदेश के CM  योगी  भी उपस्थित  थे।

 राजेश बिंदल ने इलाहाबाद हाई कोर्ट के  मुख्य न्यायाधीश के रूप में ली शपथ

सोमवार यानी आज इलाहाबाद हाई कोर्ट के नवनियुक्त मुख्य न्यायाधीश जस्टिस राजेश बिंदल ने पद एवं गोपनीयता की शपथ ली।  उत्तर प्रदेश की राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने उनको राजभवन में शपथ दिलाई। इस अवसर पर CM योगी , उनके मंत्रिमंडल के सहयोगी तथा वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी भी उपस्थित रहे।कलकत्ता हाईकोर्ट के कार्यवाहक मुख्य न्यायमूर्ति राजेश बिंदल को इलाहाबाद हाईकोर्ट के मुख्य न्यायाधीश नियुक्त किया गया है। यह नियुक्ति राष्ट्रपति राम नाथ कोविन्द ने की है।

न्यायमूर्ति राजेश बिंदल के बारे में जाने …. 

साथ ही आपको बता दें कि इस आशय की अधिसूचना भारत सरकार के अपर सचिव राजिंदर कश्यप ने जारी की है। मुख्य न्यायमूर्ति राजेश बिंदल का जन्म 16 अप्रैल 1961 को हरियाणा के अंबाला शहर  में हुआ था। कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय से विधि स्नातक करने के बाद सितंबर 1985 से वे पंजाब व हरियाणा हाई कोर्ट में विधि कार्य प्रारम्भ किया। वकालत करने के दौरान वे हरियाणा राज्य की ओर से सतलज यमुना विवाद में बनी ईडी ट्रिब्यूनल में हरियाणा सरकार के पक्षकार थे।