पिता की पुण्यतिथि पर भावुक हुए राहुल गांधी, कहा- पापा, आप मेरे साथ ही हैं…

पिता की पुण्यतिथि पर भावुक हुए राहुल गांधी, कहा- पापा, आप मेरे साथ ही हैं…

देश के पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की आज पुण्यतिथि है।  इस मौके पर दिल्ली में यूपीए चेयरपर्सन सोनिया गांधी, कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे, कांग्रेस नेता राहुल गांधी, प्रियंका गांधी सहित अन्य नेताओं ने वीर भूमि पहुंचकर राजीव गांधी को श्रद्धांजलि दी। इस मौके पर राहुल गांधी ने एक ट्वीट करते हुए पिता के लिए इमोशनल मैसेज भी लिखा। साथ ही उन्होंने राजीव गांधी का वीडियो भी शेयर किया। जिसमें वो अलग-अलग भूमिका में नजर आ रहे हैं।

राजीव गांधी की 32वीं पुण्यतिथि पर आज कृतज्ञ राष्ट्र उन्हें नमन कर रहा है। आज से ठीक 32 साल पहले 21 मई, 1991 को तमिलनाडु के श्रीपेरंबदूर में एक जनसभा को संबोधित करने के दौरान हुए आत्मघाती हमले में राजीव गांधी की जान चली गई थी। राहुल गांधी अपने पिता को श्रद्धांजलि देने के लिए आज श्रीपेरंबदूर भी जाएंगे।

राजीव गांधी की पुण्यतिथि पर उनकी समाध‍ि स्‍थल वीर भूम‍ि पर प्रार्थना सभा का आयोजन क‍िया गया। जहां कांग्रेस अध्‍यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे, CPP चेयरपर्सन सोन‍िया गांधी, पूर्व अध्‍यक्ष राहुल गांधी, और महासचिव प्रियंका गांधी ने पूर्व प्रधानमंत्री स्‍व.राजीव गांधी जी की पुण्यतिथि पर उन्हें भावपूर्ण श्रद्धांजलि अर्पित की। इसका वीडियो ट्वीट करते हुए कांग्रेस ने यह जानकारी दी।

इस मौके पर राहुल गांधी ने पिता को याद करते हुए इमोशनल ट्विट किया। उन्होंने राजीव गांधी पर बने एक शॉर्ट वीडियो को ट्विट करते हुए लिखा कि पापा, आप मेरे साथ ही हैं, एक प्रेरणा के रूप में, यादों में, सदा! बता दें कि श्रीपेरंबदूर में राजीव गांधी की याद में एक मेमोरियल बनाया गया है। पिछले साल भारत जोड़ो यात्रा की शुरुआत करने से पहले भी राहुल पिता के स्मारक पर गए थे।