Rajpal Yadav Dance in Wedding: एक्टर राजपाल यादव ने नागिन डांस कर जीता सबका दिल, Video वायरल

Rajpal Yadav Dance in Wedding

Rajpal Yadav Dance in Wedding: अक्सर इंटरनेट पर शादी समारोह आदि से डीजे पर नागिन धुन पर थिरकते लोगों का वीडियो वायरल होता है। लेकिन इस बार बॉलीवुड अभिनेता राजपाल यादव का इस धुन पर डांस ने सोशल मीडिया पर आग लगा दीहै।

राजपाल का डांस वायरल

वायरल वीडियो में अभिनेता राजपाल यादव किसी शादी फंग्शन में लग रहे हैं। वह नागिन धुन पर एक अन्य शख्स के साथ थिरकते हुए दिखाई दे रहे हैं। उनके आसपास बड़ी तादाद में लोगों का समूह उन्हें घेरकर खड़ा है। वहां खड़े लोग दोनों का डांस काफी एन्जॉय कर रहे हैं। डांस में दोनों का साथ दे रहे हैं।

इस डांस वीडियो में रणवीर सिंह नजर आ रहे हैं, लेकिन राजपाल से नजर नहीं हटेगी। ये वीडियो कब का है, कहां का है, इस बारे में यूजर ने कोई जानकारी साझा नहीं की है।

वायरल क्लिप पर अब तक 64 हजार से ज्यादा लाइक हो चुके हैं। वीडियो को अभी तक 555k लोग देख चुके हैं। Video पर लोग बड़ी तादाद में अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं। कमेंट में लोग राजपाल के डांस की प्रशंसा कर रहें हैं। 

नेटिजन्स को यह वीडियो बेहद पसंद आ रहा है। वीडियो में एक्टर भी धुन के साथ बेहद इंट्रेस्टिंग एक्सप्रेशन देते दिख रहे हैं। उन्होंने डांस करते हुए कोर्ट भी उतारकर जमीन पर फेंक दिया।

Previous articleIAF Agniveer Recruitment 2023: IAF में अग्निवायु भर्ती का नोटिफिकेशन जारी, 17 मार्च से कर सकेंगे रजिस्ट्रेशन
Next articleनागालैंड में कांग्रेस का नहीं खुला खाता, त्रिपुरा में CM आगे..