NDA और UPA के बीच 37 राज्यसभा सीटों काे जीतने की लड़ाई शुरू हो गई है. 16 मार्च को होने वाले चुनाव से पहले राजनीतिक हलचल चरम पर है. नॉमिनेशन की आखिरी तारीख 5 मार्च है. अभी 37 सीटों में से 25 इंडिया ब्लॉक के पास हैं, जबकि NDA के पास 12 हैं. हालांकि, चुनाव के बाद तस्वीर बदल सकती है, और NDA को 5 से 6 सीटों का फायदा हाे सकता है.
इसी काे लेकर केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह का बिहार दौरा करेंगे. इस बीच मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के साथ उनकी मौजूदगी को अहम संकेत माना जा रहा है. राज्यसभा नॉमिनेशन में दोनों नेताओं की सक्रिय भागीदारी ने साफ तौर पर यह पॉलिटिकल मैसेज दिया है कि NDA रणनीतिक रूप से एकजुट है. इसलिए, माना जा रहा है कि आने वाले राज्यसभा चुनाव में काफी बदलाव हो सकता है. इस चुनाव में जहां NDA की सीटों की संख्या बढ़ सकती है, वहीं UPA को झटका भी लग सकता है.



