Rakesh Jhunjhunwala Death: भारतीय निवेशक राकेश झुनझुनवाला का 62 वर्ष की आयु में निधन

Rakesh Jhunjhunwala Death: भारतीय निवेशक राकेश झुनझुनवाला का 62 वर्ष की आयु में निधन
Rakesh Jhunjhunwala Death : भारतीय  निवेशक और अरबपति कारोबारी राकेश झुनझुनवाला (Rakesh Jhunjhunwala Died) का आज प्रातः 62 साल की उम्र में देहांत हो गया. मिली जानकारी के मुताबिक वह काफी समय से बीमार  थे. आज प्रातः उन्हें मुंबई के ब्रीच कैंडी हॉस्पिटल लाया गया, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया. राकेश झुनझुनवाला के देहांत की खबर (Rakesh Jhunjhunwala Death News) की पुष्टि अकासा एयर के हवाले से पुष्टि की है.

बताया जा रहा है कि झुनझुनवाला सुबह 6.45 पर हॉस्पिटल लाया गया था. इससे पूर्व भी बीते दिनों भी वह अस्पताल में दाखिल हुए थे लेकिन ठीक होकर घर वापस आ गए थे. हाल में उन्होंने अकासा एयरलाइन्स की शुरुआत की थी. Rakesh Jhunjhunwala की अचानक हुई मौत से व्यापारी वर्ग सकते में है, दलाल स्ट्रीट से जुड़े लोग उनको अपने अपने तरीके से श्रद्धांजलि दे रहे हैं.