Ram Mandir: “सुबह 10 बजे तक रामजन्मभूमि को बम से उड़ा दूंगा” फोन कर शख्स ने दी धमकी, मामला दर्ज कर पुलिस जांच में जुटी

Ram Mandir: “सुबह 10 बजे तक रामजन्मभूमि को बम से उड़ा दूंगा” फोन कर शख्स ने दी धमकी,  मामला दर्ज कर पुलिस जांच में जुटी

उत्तर प्रदेश के अयोध्या में रामकोट स्थित रामलला सदन मंदिर में रहने वाले एक शख्स के फोन पर वृहस्पतिवार की सुबह एक अज्ञात नंबर से फोन आया जिसने राम जन्मभूमि को उड़ाने की बात कही। शख्स ने इसकी सूचना तत्काल थाना राम जन्मभूमि पुलिस को दी। पुलिस ने मामले में प्राथमिकी दर्ज में जुट गई है।

थाना राम जन्मभूमि के इंचार्ज संजीव कुमार सिंह ने केस में प्राथमिकी दर्ज कराई है। उन्होंने बताया कि रामलला सदन में रहने वाले मनोज कुमार जो कि वर्तमान में प्रयागराज माघ मेले में हैं। वृहस्पतिवार की सुबह लगभग पांच बजे उनके मोबाइल पर एक कॉल आई  जब मनोज ने उनसे पूछा कि आप कौन हैं और कहां से बोल रहे हैं तो फोन करने वाले ने कहा की मैं दिल्ली से बोल रहा हूं आज सुबह दस बजे तक राम जन्मभूमि उड़ा दूंगा।

इसकी सूचना मनोज द्वारा थाना राम जन्मभूमि पुलिस को दी गई, जिसमें तत्काल केस पंजीकृत  करते हुए जांच शुरू कर दी गई है। राम जन्म भूमि को बम से उड़ाने की धमकी के बाद पूरे राम जन्मभूमि क्षेत्र की सिक्योर्टी बढ़ा दी गई। प्रवेश मार्गों पर चेकिंग अभियान भी चलाया जा रहा है। जिस नंबर से फोन किया गया था उस नंबर को ट्रेस कर अन्य जानकारी इकठ्ठा की जा रही है।

Previous articlePOCO M4 Pro 5G पर बंपर डिस्काउंट, इस तरह से मात्र 1,299 रुपये में अपना बना पाएंगे हैंडसेट !
Next articleVande Bharat Metro: केंद्रीय रेल मंत्री की बड़ी घोषणा, वंदे भारत एक्सप्रेस की तर्ज पर अब देशभर में दौड़ेगी वंदे मेट्रो