टॉप सर्च में छाये कनिका कपूर और रामानंद सागर की रामायण….यूजर्स ने सोशल मीडिया पर इनके बारे में सब कुछ खंगाला

नई दिल्ली, राजसत्ता डेस्क।  देश में लॉकडाउन का दौर जारी है। कोरोना वायरस ने जिंदगी की रफ्तार पर ब्रेक लगे दिये हैं। दफ्तर, संस्थान सब बंद हैं। लोग घरों में ही वक्त बिता रहे हैं। सोशल डिस्टेंसिंग के दौर में लोग सोशल मीडिया पर खूब टाइम काट रहे हैं। तमाम जानकारियों के लिये वे सोशल साइट्स पर जाकर किसी न किसी के बारे में जानकारी ले रहे हैं। इसी दौरान वेब सर्विस प्रोवाइडर याहू ने एक सर्वे किया है। इसमें लोगों की सर्च के आधार पर ये पाया गया कि आखिर किस चीज से जुड़ी जानकारी एक यूजर ढूंढना चाहता है। तो हम आपको बता रहे हैं कि सबसे ज्यादा लोग क्या जानना चाहते हैं। मनोरंजन से जुड़ी जानकारी के लिये लोगों ने बॉलिवुड सिंगर कनिका कपूर और छोटे पर्दे पर दोबारा दिखायी जा रही रामायण को सबसे ज्यादा सर्च किया।

कोरोना पॉजिटिव पाये जाने वाली सिंगर कनिका ने सबको पछाड़ा

भारत में जब कोरोना पैर पसार रहा था उसी दौर में कनिका कपूर ने लंदन से लौटकर आयी थीं और वे पॉजिटिव पायी गयी थीं। बावजूद इसके वे पार्टी में जा रहीं और लोगों से मिलती जुलती रहीं। बस फिर क्या था…लोग सोशल मीडिया पर उन्हें भला-बुरा कहने लगे। सर्वे के मुताबिक इसी विवाद के बाद वे सबसे ज्यादा सर्च की गयीं।

यही नहीं वे टॉप सर्च सेलेब्रेटी बन गईं। उन्होंने बॉलीवुड एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा को भी पीछे छोड़ दिया। आपको बता दें कि लॉक डाउन शुरू होने से पहले प्रियंका सबसे ज्यादा सर्च की जाने वाली सेलेब्रेटी थीं।

टीवी शोज में रामायण छा गया

दूरदर्शन पर दोबारा दिखाया जा रहा सीरियल रामायण ने लोकप्रियता के नये आयाम गढ़ दिये। लॉकडाउन के दौरान मनोरंजन और टीवी शो में सबसे ज्यादा रामायण को सर्च किया गया। इसके बारे में जानने की इच्छा हर यूजर ने दिखायी। इसके चलते मनोरंजन सेक्शन में टॉप मोस्ट सर्च्ड में आ गया। इसके अलावा मोस्ट सर्च्ड एंटरटेनमेन्ट में हॉलीवुड मूवी कॉन्टेजियन भी रही। आपको बता दें कि लॉक डाउन से पहले बिग बॉस, ड्राइव, तानाजी: द अनसंग वॉरियर,  हाउसफुल 2 और गुड न्यूज सबसे ज्यादा सर्च किए गए थे।

बीते एक महीने के दौरान किये गये इस सर्वे में कोरोना वायरस से जुड़ी जानकारी, अपडेट्स को खूब सर्च किया गया। ये रिपोर्ट भी पिछले एक महीने में यूजर के एक महीने के दौरान सबसे ज्यादा सर्च किये उसके प्रयासों पर आधारित है। सोशल डिस्टेंसिंग, हाइड्रोक्सीक्लोरोक्वीन, जूम और स्काईप , डलगोना कॉफी भी टॉप मोस्ट सर्च्ड में शामिल रहें।

Previous articleज्यादा डोनेशन किसने दिया…इस चक्कर में भिड़ गये दो युवक…रजनीकांत के फैन ने की दूसरे की हत्या
Next articleअक्षय कुमार का कोरोना से जंग लड़ रहे डॉक्टरों को सलाम, ‘तेरी मिट्टी’ गाने का नया वर्जन रिलीज