रामायण ने बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड, बना दुनिया में सबसे ज्यादा देखा जाने वाला शो

नई दिल्ली, राजसत्ता एक्सप्रेस। दूरदर्शन पर दिखाये जाने वाला रामानंद सागर की रामायण का जलवा आज भी बरकरार है। देश के करोड़ों घरों में देखा जाने वाला रामायण नए-नए रिकॉर्ड बना रहा है। रामायण के फिर से टेलिकास्ट होने के बाद दूरदर्शन ने टीआरपी का नया रिकॉर्ड बना लिया था। वहीं अब रामायण ने वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया है। दरअसल, रामायण दुनिया में सबसे ज्यादा देखा जाने वाला शो बन गया है।

16 अप्रैल को 7.7 करोड़ दर्शकों की संख्या के साथ रामायण दुनियाभर में सबसे अधिक देखा जाने वाला मनोरंजन प्रोग्राम बन गया है। इस बात की जानकारी खुद डीडी नेशनल ने अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडल पर ट्वीट कर के दी है। डीडी नेशनल ने ट्वीट करते हुए लिखा, ‘विश्व रिकॉर्ड!! दूरदर्शन पर रामायण के रीब्रोडकास्ट ने दुनियाभर में व्युअरशिप के रिकॉर्ड को तोड़ दिया है। 16 अप्रैल को 7.7 करोड़ लोगों की संख्या के साथ ये सबसे ज्यादा देखा जाने वाला मनोरंजन शो बन गया है।‘

दूरदर्शन ने तोड़ा अपना ही रिकॉर्ड, खुशी से झूमे दर्शकों ने ‘रामायण’ के बाद उठाई ‘कृष्णा’ की मांग

करीब तीन दशक पहले भी सुपरहिट रहे इस शो को लोग आज भी खूब पसंद करते हैं। रामायण से जुड़ी बातें सोशल मीडिया पर ट्रेंडिंग में रहती हैं।

बता दें कि लॉकडाउन में ‘रामायण’ और ‘महाभारत’ के अलावा ‘शक्तिमान’, ‘चाणक्य’, ‘ब्योमकेश बक्शी’ जैसे कई शोज फिर से टेलिकास्ट किए जा रहे हैं। अन्य चैनलों पर भी बहुत से पुराने शोज को दोबारा दिखाया जा रहा है। कलर्स चैनल पर ‘बालिका वधू’ की वापसी हो चुकी है, तो वहीं ‘खिचड़ी’ और ‘ऑफिस ऑफिस’ जैसे पॉप्युलर शोज भी फिर से प्रसारित किए जा रहे हैं।

Previous articleLockdown में राहतभरी खबर, इतना सस्ता हुआ रसोई गैस सिलेंडर; यहां जानें- नई कीमत
Next articleअरविंद केजरीवाल प्लाज़्मा थेरेपी पर अड़े, कहा-दिल्ली में जारी रहेगा इलाज