Tuesday, April 1, 2025

इस शुभ घड़ी में विराजमान होंगे रामलला, काशी से निकला मूहूर्त

22 जनवरी को अयोध्या में भगवान राम अपने भव्य राम मंदिर में प्रवेश करेंगे। इसके लिए अयोध्या में तैयारियां पूरी जोरों पर हैं। वहीं, अब एक हफ्ते के बाद राम लला के विराजमान होने का शुभ मुहूर्त निकल आया है। भगवान राम 12:15 से 12:45 बजे के बीच शुभ मुहूर्त में भक्तों के सामने विराजमान होंगे। इस ऐतिहासिक घड़ी में शहर धूमधाम से सजा हुआ है। इस मुहूर्त में छः ग्रह अनुकूल मिलेंगे, जो इस घड़ी को और भी शुभ बनाएंगे।

काशी के गणेश्वर शास्त्री द्रविण ने इस शुभ मुहूर्त को निकालने में सहायता की, जिससे यह अयोध्या में एक नए अध्याय की शुरुआत होगी। 16 जनवरी से प्राण- प्रतिष्ठा समारोह के लिए वैदिक अनुष्ठान शुरू होंगे। समारोह में मुख्य अनुष्ठान लक्ष्मी कांत दीक्षित करेंगे।

22 जनवरी को प्रधानमंत्री मोदी रामलला को विराजमान करेंगे। इस दिन पौष शुक्ल पक्ष की द्वादशी तिथि होगी और 5 अत्यंत शुभ योग का निर्माण हो रहा है। इस दिन भगवान श्री रामलला के प्राण प्रतिष्ठा आयोजन को देश भर से 121 ब्राह्मण पूरा करेंगे। इस साथ- साथ, भूमि पूजन का भी विशेष मुहूर्त निकाला गया है, जिससे यह सागर के समान पवित्र हो जाएगा।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest Articles