श्रीलंका में भड़का दंगा, मुस्लिमों के घरों और प्रतिष्ठानों पर हमला, लगा कर्फ्यू

नई दिल्ली: ईस्टर के मौके पर श्रीलंका में हुए सिलसिलेवार बम धमाकों के कारण अब भी लोग डरे सहमें हुए है। वहीं दूसरी तरफ अब श्रीलंका में कुछ लोग दंगे भड़काने का काम कर रहे है। श्रीलंका के निगोम्बो क्षेत्र में सोमवार को ईसाइयों और मुस्लिम समुदाय के गुट आपस में भिड़ गए, जिसके बाद दंगे के हालात हो गए।

जानकारी के अनुसार मुस्लिम समुदाय के कई लोगो के घरों, दुकानों और वाहनों पर हमला किया गया है। हमले में 3 लोगों के घायल होने की सूचना है। हिंसा को रोकने के लिए पूरे इलाके में कर्फ्यू लगा दिया गया है। बता दें कि ईस्टर पर हुए धमाकों की साजिश का शक मुस्लिमों, ईसाइयों पर किया जा रहा है। श्रीलंका के निगोम्बो क्षेत्र में ईसाइयों और मुस्लिम समुदाय के गुट आपस में भिड़ गए। मौके पर पहुंची पुलिस ने माहौल को संभालने की कोशिश की। दंगे के हालात होने के बाद अब श्रीलंका के रोम कैथोलिक चर्च ने लोगों से शांत रहने की अपील की है।

मोदी का राष्ट्रवाद फर्जी, मोहजाल में न फंसें व्यापारी: केजरीवाल

साथ ही सरकार से कहा है कि देश के कुछ इलाकों में शराब को बंद कर दिया जाए। कोलंबो के आर्कबिशप कार्डिनल मैलकॉम रंजीत ने कहा कि मैं अपने कैथोलिक और ईसाई भाइयों से अपील करता हूं कि वे एक भी मुस्लिम को न परेशान करें क्योंकि वे भी हमारे भाई हैं। वे हमारी सभ्यता का एक हिस्सा हैं। एक पुलिस अधिकारी के अनुसार दंगों में जिन लोगों की सक्रिय भूमिका रही उनकी पहचान सीसीटीवी फुटेज के आधार पर की जा रही है। वहीं सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे एक वीडियो में दंगे के फुटेज दिखाए गए हैं। इसमें भीड़ मुस्लिम समुदाय के लोगों के घरों पर पत्‍थर फेंक रहे हैं, साथ ही उनके वाहनों को नुकसान पहुंचा रहे हैं।

बता दें कि दो दिन पहले श्रीलंका ने देश से कई मौलनाओं और विदेशी नागरिकों को निष्कासित कर दिया था, जो वीजा की अवधि पूरी होने के बाद भी देश में रह रहे थे। गौरतलब है कि श्रीलंका में ईस्चर के दिन हुए सीरियल बम धमाकों में 250 से अधिक लोगों की मौत और 400 से अधिक लोग घायल हुए थे।

Previous articleमोदी का राष्ट्रवाद फर्जी, मोहजाल में न फंसें व्यापारी: केजरीवाल
Next articleआपके मोबाइल की टूटी हुई स्क्रीन को 5 रुपये का टूथपेस्ट कर देगा फिक्स