Ranbir-Shraddha: रणबीर सिंह और श्रद्धा की आगामी फिल्म के टाइटल का ऐलान, नाम सुन चौंक गए फैंस

Ranbir-Shraddha: रणबीर-श्रद्धा के आगामी फिल्म के टाइटल की घोषणा, नाम सुन चकरा गए फैंस

बॉलीवुड एक्टर रणबीर कपूर और अभिनेत्री श्रद्धा कपूर इन दिनों अपनी आगामी फिल्म को लेकर खूब चर्चा में हैं। दोनों एकसाथ लव रंजन खुराना की फिल्म में दिखाई देने वाले हैं। इस मूवी में दोनों को पहली बार एकसाथ देखा जाएगा। इस मूवी से कई शूटिंग के वीडियो और रणबीर व श्रद्धा के लुक्स सामने आ चुके हैं। गौरतलब है कि इस फिल्म की तकरीबन शूटिंग पूरी हो चुकी है और अब समर्थक इस फिल्म का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। वहीं लव रंजन ने इस मूवी के नाम का भी ऐलान कर दिया है। 

सोशल मीडिया पर लव रंजन ने एक फोटो साझा की है। इस फोटो मे लिखा है- टीजेएमएम लव रंजन फिल्म…कल यानि 14 दिसंबर को रिलीज होगा पूरा टाइटल…। इस पोस्ट के कैप्शन में लिखा- और शीर्षक है…… सोचो???। इस पोस्ट ने लोगों को सोचने पर मजबूर कर दिया है कि आखिर मूवी का नाम क्या हो सकता है। इस पोस्ट पर हर अपने अपने अंदाज में फिल्म के नाम का अनुमान लगा रहे है।

एक्टर रणबीर की फिल्म को लेकर आलिया भट्ट ने भी शानदार नाम सुझाया। उन्होंने टीजेएमएम को टिंगल जिंगल मिंगल मिंगल बता दिया। इसके अतिरिक्त एक फैन ने लिखा- तुम जो मिले मुझे। तो वहीं दूसरे ने लिखा- थोडा जंगल में मंगल। तीसरे ने लिखा- तू जूलियट मैं मजनू।