Ranveer Singh Exits Don 3: रणवीर सिंह की ‘धुरंधर’ ने कमाल की सक्सेस पाई है, आदित्य धर की डायरेक्शन में बनी इस फिल्म ने जबरदस्त कमाई की है. इस फिल्म के बाद से अब लोग रणवीर सिंह की अपकमिंग फिल्म पर चर्चा कर रहे थे. लेकिन इसी बीच खबर आ रही है कि रणवीर सिंह अपनी मोस्ट एंटीसिपेटेड अपकमिंग फिल्म से हट रहे हैं. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, रणवीर फरहान अख्तर और रितेश सिधवानी की फिल्म ‘डॉन 3’ से पीछे हट रहे हैं.
‘धुरंधर‘ के सेकेंड पार्ट के बाद से लोगों को रणवीर सिंह की फिल्म ‘डॉन 3‘ का इंतजार था. इस कमाल की फ्रेंचाइजी में एक्टर का होना एक शानदार मौका था. लेकिन अब खबर सामने आ रही है कि ‘धुरंधर’ की सक्सेस के बीच रणवीर ने ‘डॉन 3’ से किनारा कर लिया है. बताया जा रहा है कि जहां रणवीर ‘धुरंधर’ के बाद से वो ‘डॉन 3’ पर काम करने वाले थे, वहीं अब वो अपने दूसरे प्रोजेक्ट पर लग गए हैं, जो कि जॉम्बी बेस्ड स्टोरी होने वाली है. इस फिल्म का नाम ‘प्रलय’ होगा.



