Ranveer Singh Next Film: ‘धुरंधर’ को लेकर लंबे वक्त से तगड़ा माहौल बना हुआ है. 5 दिसंबर को फिल्म सिनेमाघरों में दस्तक देने वाली है, जिसके लिए कुछ घंटे का वक्त ही बचा है. पर एक्टर के खाते में और भी कई बड़ी फिल्में हैं. जिनके बारे में फैन्स जानना चाहते हैं और अब एक बड़ा अपडेट भी सामने आ रहा है. रणवीर सिंह की पिछली फिल्म ‘रॉकी रानी की प्रेम कहानी’ थी, लेकिन उसके बाद सिंगम अगेन में कैमियो किया था. ‘धुरंधर’ के बाद रणवीर सिंह ने क्या प्लानिंग की है, उसका खुलासा हो गया है.
रणवीर सिंह की अगली बड़ी फिल्म DON 3 होगी, जिस फ्रेंचाइजी की पहली दो फिल्मों को भी जबरदस्त रिस्पॉन्स मिला था. अब फरहान अख्तर ने ‘डॉन 3’ पर एक नया अपडेट शेयर किया है. इस बार शाहरुख खान लीड रोल में नहीं होंगे, बल्कि उनकी जगह रणवीर सिंह को इस फ्रेंचाइजी को आगे ले जाने की जिम्मेदारी सौंपी गई है. जल्द ही पार्ट 3 के नए चेहरों को इंट्रोड्यूस किया जाएगा. लेकिन कब फिल्म का काम शुरू किया जाएगा, अब फाइनली पता लग गया है.



