Rashifal 22 March: आज इन राशियों की हर मनोकामना होगी पूरी, बस करें ये काम

मेष राशि (Aries) च, चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ :

व्यापार में नई संभावनाएं तलाशी जा सकती हैं। नए कार्य का शुभारंभ करने के लिए समय अनुकूल है। परिवारजनों के साथ समय आनंदपूर्वक बीतेगा। धार्मिक कार्यों में खर्च होगा। प्रवास या पर्यटन का योग है। नए लोगों से मिलने के अवसर मिलेंगे, जो आपका फायदा उठा सकते हैं। किसी के बहकावे में आकर अपना पैसा निवेश करने से बचें। बहुत तरह के मनोभावों से गुजरेंगे। इनमें अधिकतर मनोभाव सकारात्मक और अच्छा फल देने वाले होंगे। आज आप दोस्तों के साथ समय बितायेंगे।

वृषभ राशि (Taurus) ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो ब बो :

परिवार के सदस्यों के साथ आपके संबंध अच्छे रहेंगे। पिता से लाभ होगा। आज कार्यभार की अधिकता के कारण शिथिलता रहेगी। पार्टनरशिप करने से पहले अच्छे से विचार कर लें। राजनीतिक महत्वाकांक्षा की पूर्ति होगी। आज आपके पास मनोरंजन के सभी साधन उपलब्ध होंगे। सुंदर वस्त्र, उत्तम भोजन और वाहन सुख प्राप्त होगा। अनुभवी व्यक्ति के साथ रहने से आज आपको कई तरह के अनुभव मिलेंगे। पारिवारिक दायित्वों के कारण आज सामाजिक जीवन पीछे रहेगा।

मिथुन राशि (Gemini) का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह :

संतानों की पढ़ाई के लिए आप संतोष का अनुभव करेंगे। जीवनसाथी के साथ रिश्तें अच्छे बने रहेंगे। जीवनसाथी के साथ रिश्ते में मधुरता बढ़ेगी। आपको अपने प्रिय का भावनात्मक समर्थन मिलेगा। पैसों के मामले में आज का दिन आपके लिए बहुत ही भाग्यशाली रहने वाला है। बच्चें बाहर जाने की जिद्द करेंगे, बेहतर होगा घर पर ही उनके साथ समय बिताएं। जरूरी कार्यों में परिवार वालो का सहयोग प्राप्त होता रहेगा। आप करियर में नए आयाम स्थापित करेंगे।

कर्क राशि (Cancer) ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो :

आज प्रतिभा प्रदर्शन से सभी को प्रभावित करेंगे। घर के सदस्यों के बीच की एकता भंग हो सकती है। बाहरी लोगों की दखलंदाजी की वजह से वाद विवाद होने के आसार हैं। पैसों के मामले में आज का दिन आपके लिए कुछ ठीक नहीं है। एक बात का विशेष ध्यान रखें, यदि परिणाम आपके आशानुकूल न मिलें तो निराश होने की बजाय और मेहनत करें। संतान अच्छा करेगी। स्वास्थ्य का ध्यान रखें। पार्टनर और परिवार के साथ कही बाहर जाने की योजना बना सकती हैं।

सिंह राशि (Leo) मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे :

अपनी महत्वाकांक्षाओं को लेकर आज आप मन से बहुत उत्सुक लेकिन शरीर से बहुत सुस्त और आलसी हो सकते हैं। सरकार विरोधी प्रवृत्तियों से दूर रहिएगा। मानसिक रूप से व्यग्रता बनी रहेगी। परिवारजनों के साथ कलह के प्रसंग बन सकते हैं। आप मन लगा कर कोशिश करेंगे, तो आने वाले दिनों में आपकी आर्थिक स्थिति में अच्छा सुधार हो सकता है। कोर्ट-कचहरी के मामलों में थोड़ी अड़चने आयेंगी, लेकिन जल्द ही आपको समाधान भी मिल जायेगा।

कन्या राशि (Virgo) ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो :

आज आपके प्रेम-प्रसंग में अनुकूलता रहेगी। नई योजना लागू करने का श्रेष्ठ समय है। मानसिक रूप से आप में भावुकता की मात्रा आज अधिक रहेगी। विद्यार्थिगण आज अभ्यास और करियर सम्बंधित विषयों में सफलता प्राप्त कर सकेंगे। अपनी कल्पनाशक्ति से साहित्य-सृजन में आप नवीनता ला पाएँगे। कार्यप्रणाली में सुधार होगा। किसी वरिष्ठ व्यक्ति के सहयोग से कार्य की बाधा दूर होकर लाभ की स्थिति बनेगी। आप अपने भविष्य को बेहतर बनाने के लिए नये कदम उठायेंगे।

तुला राशि (Libra) रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते :

आर्थिक दृष्टि से आज का दिन थोड़ा खर्चीला होगा। उम्मीद और सकरात्मकता रखने से आपका दिन अच्छा बितेगा। कुछ मामलों में आप अपनी बातों पर कॉन्फिडेंट नहीं रह पायेंगे। अधिक जिम्मेदारियां होने के कारण काम का बोझ बढ़ जाएगा। आपका मन पूजा-पाठ में अधिक लग सकता है। नयी तकनीक को अपनाने से आपके फायदा होगा। व्यापार में वृद्धि होने की संभावना बन रही है। यदि आप नौकरी की तलाश कर रहे हैं, तो आन के दिन स्पष्टता मिलने की उम्मीद है।

वृश्चिक राशि (Scorpio) तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू :

कारोबार में थोड़ी ज्यादा मेहनत करनी पड़ सकती है। दूसरों के साथ मिलकर किए गए काम में भी अच्छा लाभ प्राप्त होगा। हमेशा अपनी सकारात्मक सोच रखें। आप एक साहसी तथा अनुभवी व्यक्ति हैं। इसलिए घर परिवार के स्थितियों को अनुकूल बनाए रखने में सफल हो सकते हैं। भक्ति में मन लगा रहेगा। अपने आर्थिक पक्ष को मजबूत बनाने के लिए जो अवसर आपको प्राप्त हो रहे हैं, उनका पूरी तरह से उपयोग करें। नौकरीपेशा लोगों के लिए अच्छे ऑफर्स आने के योग बन रहे हैं।

धनु राशि (Sagittarius) ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे :

दाम्पत्य जीवन में आपसी सामंजस्य उत्तम रहेगा। वर्तमान कार्य में बढ़ोतरी करने के इच्छुक हैं तो आपको निसंदेह सफलता प्राप्त होगी। आपको आगे बढ़ने के लिए नए रास्ते मिल सकते हैं। आज आपके घर में कोई मांगलिक कार्य संपन्न होगा। अपने मित्र या परिचित से आज आपकी मुलाकात होगी, जिसके कारण आपके चेहरे पर खुशी झलकेगी। लोग आपका ध्यान अपनी ओर खींचने की कोशिश कर सकते हैं। धैर्य से काम लेना होगा।

मकर राशि (Capricorn) भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी :

निजी कार्यों से आज का दिन व्यस्त रहेगा। व्यापार से जुड़े जातकों को आज अच्छे परिणाम की प्राप्ति हो सकती है। यदि आप व्यापार के विस्तार की योजना बना रहे हैं तो आज आपको सफलता मिलने की प्रबल संभावना है। किसी के प्रति अपनी राय को अपने तक ही सीमित रखना आपके लिये बेहतर होगा। आज तली-भुनी चीजों को खाने से बचें। अपने दोस्तों के साथ मौज मस्ती में बीतेगा। किसी अपने को अपशब्द बोलने से बचे हैं, वरना आपसी रिश्तों में खटास पैदा हो सकती है।

कुंभ राशि (Aquarius) गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा :

आज आपके कार्य सरलता से सिद्ध हो जाएगें। अधिकारी वर्ग के प्रोत्साहन से आपका उत्साह बढ़ेगा। लंबे समय बाद आज आपको खुद के लिए पर्याप्त समय मिलेगा। कामकाज की बात करें तो दफ्तर में आपकी मेहनत बॉस के गुडबुक्स में आपको जगह दिला सकती है। आपकी आर्थिक स्थिति में सुधार होगा। आज कोई फैसला करना कठिन साबित हो सकता है। विपरीत परिस्थितियों में अपना धैर्य बनाए रखें तभी लाभ मिलेगा। ऑफिस में आपके काम की तारीफ़ होगी।

मीन राशि (Pisces) दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची :

आज के दिन दिव्यांग व्यक्ति को कुछ खाने का सामान दान करें। आपकी मेहनत और भाग्य का साथ हर तरह से उत्तम प्राप्त होगा। आर्थिक स्थिति अच्छी बनी रहेगी। आज आप अपने बलबूते पर कार्य क्षेत्र में लाभ प्राप्त करेंगे। आमदनी के नए मौके मिल सकते हैं। आपको किसी खास व्यक्ति का सहयोग मिल सकता है। कोई निराशाजनक समाचार मिलने पर धैर्य बनाए रखें। परिवारवालों के साथ किसी धार्मिक स्थान पर दर्शन के लिए जायेंगे।

नोट: आपकी कुंडली व राशि के ग्रहों के आधार पर आपके जीवन में घटित हो रही घटनाओं में Rashifal 22 March 2023 से कुछ भिन्नता हो सकती है। पूरी जानकारी के लिए किसी ज्योतिषी से मिल सकते हैं।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe

Latest Articles