इन 7 राशियों को शनिदेव के आशीर्वाद से मिलेगी सुख-सौभाग्य में बढ़ोत्तरी

इन 7 राशियों के सुख-सौभाग्य में होगी

हर दिन ग्रहों की स्थिति हमारे भविष्य को प्रभावित करती हैं। इस राशिफल में आपको नौकरी, व्यापार, स्वास्थ्य शिक्षा और वैवाहिक व प्रेम जीवन इत्यादि से जुड़ी जानकारी मिलेगी। अगर आप भी जानना चाहते हैं कि आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा ।

मेष राशि

आज आर्थिक स्थिति मजबूत रहने के कारण जी खोलकर आप जिंदगी का मजा ले सकते हैं। आप पर जिम्मेदारियों का बोझ अधिक रहेगा। हालांकि आप अपनी मेहनत और सूझबूझ से सभी काम बड़ी ही सरलता से पूरे कर पाएंगे। दु:खद समाचार भी मिल सकता है, धैर्य रखें। आप अपनी कोई बात दोस्तों से शेयर कर सकते हैं। खुद में बदलाव लाने के लिये अच्छा दिन है। जल्दी धन कमाने के लिए गलत योजना में पूंजी निवेश न करें, सतर्क रहें। पढ़ाई में आपका प्रदर्शन अच्छा रहेगा।

वृषभ राशि

आज मन के भय या संकोच समाप्त होंगे। विद्यार्थियों के लिए आज का दिन बहुत ही महत्वपूर्ण रहने वाला है। आपकी शिक्षा में आ रही बाधा दूर होगी और आप अपनी पढ़ाई पर ठीक से फोकस कर पाएंगे। सहकर्मियों से आपके अच्छे सम्बन्ध रहेंगे और आपके आत्म विश्वास में भी वृद्धि होगी। आपको आगे बढ़ने के लिए नई योजनाएँ बनानी पड़ सकती है। विवाहितों को संतान सुख की प्राप्ति होगी। व्यापार में कोई भी बदलाव करने से पूर्व वरिष्ठों से सलाह अवश्य लें।

मिथुन राशि

समाधानकारी व्यवहार से अधिक लाभ होने की संभावना है। यदि आप किसी बात को लेकर परेशान है तो अपनों के साथ अपने मन की बात साझा करें। आपको अपने सवालों के जवाब मिल सकते हैं। अनावश्यक चिंता सेहत में गिरावट की वजह बन सकती है। आज आप बड़ी से बड़ी परेशानियों का हल आसानी से निकाल सकते हैं। आपको घर परिवार के सभी लोगों का भरपूर सहयोग तथा साथ मिलने वाला है। कार्यस्थल में बॉस के साथ तालमेल बना कर काम करना जरूरी है।

कर्क राशि

आज का दिन फायदेमंद रहने वाला है। आय-व्यय बढ़ा हुआ रहेगा। सरकारी नौकरी करने वाले जातकों को उच्च पद की प्राप्ति हो सकती है। पदोन्नति की काफ़ी संभावना है। बच्चों का स्वभाव थोड़ा उखड़ा-उखड़ा रह सकता है। छोटी- छोटी बातों को लेकर वे चिढ़ सकते हैं। अचानक कुछ भी बोल देने से नुकसान भी हो सकता है। सहकर्मियों के बीच प्रतिस्पर्धा की भावना नजर आएगी। आज आप बौद्धिक चर्चा में हिस्सा लेंगे, परंतु अपनी वाणी पर संयम रखें।

सिंह राशि

जीवनसाथी की तलाश पूरी होगी। पहले से ही रिलेशन वाले लोगो के बीच संबंध और मजबूत होगा। समाज में अपनी क्षमता और योग्यता का लोहा मनवाना चाहते हैं तो अधिक मेहनत करनी होगी। आर्थिक नुकसान होने की आशंका बन रही है। चोरी के प्रति सचेत रहें। बड़ा काम करने का मन बनेगा। अपनी सेहत का ध्यान रखें और रोगों को नजर अंदाज बिल्कुल भी न करें। इस राशि के जो लोग मेडिकल स्टोर के व्यापार से जुड़े हैं आज उन्हें अचानक कहीं से आर्थिक लाभ मिलेगा।

कन्या राशि

आज आप बौद्धिक प्रयासों से काम को सफलता से करेंगे। पैसों के मामले में आज का दिन आपके लिए ठीक ठाक रहने के आसार है। उधार लेन-देन करने से बचें। नौकरीपेशा लोग अधिकारियों से अच्छे संबंध रखने की कोशिश करें। इसके लिए उन्हें अपने काम पर और फोकस करना होगा। आज आपकी ऊर्जा का प्रवाह इतना तेज रहेगा कि उसकी दिशा नियंत्रित करना आपके लिए कठिन होगा। परिवार के सदस्यों की उन्नति के समाचार मिलेंगे।

तुला राशि

आज आपकी आय और खर्चों में तालमेल बना रहेगा। साझीदारी के लिए अच्छे मौके मिलेंगे, लेकिन भली-भांति सोचकर ही कदम बढ़ाएँ। किसी भी परिस्थिति में आप अपना स्वाभिमान तथा आत्म बल कमजोर नहीं पड़ने दें। इस समय लाभदायक ग्रह स्थिति बनी हुई है। छोटी बीमारी का संयोग है, जो घरेलू उपाय से ठीक हो जाएगी बशर्तें आप इसे गंभीरता से लें। कई लोगों से आपका मेलजोल बढ़ेगा। यही मेलजोल भविष्य में आपके लिए लाभकारी सिद्ध होने वाला है।

वृश्चिक राशि

आज किसी प्रकार की ख़ुशख़बरी घर की ख़ुशियों को और रोशन करेगी। विद्यार्थियों तथा युवाओं को करियर संबंधी किसी समस्या का समाधान मिलने से शांति मिलेगी। आर्थिक योजना पूरी होने से मन प्रसन्न रहेगा। लवमेट के लिए आज का दिन बढ़िया रहेगा। अपने दिल की बातें पार्टनर से बिल्कुल न छुपाएं। जोश में आकर नया निवेश न करें। आप अपने व्यवसाय में रुके हुए धन की प्राप्ति के कारण प्रसन्न रहेंगे। आप परिवार के किसी सदस्य से किए वादे को पूरा करते नजर आएंगे।

धनु राशि

धनु राशि वाले धैर्य रखें और समय के अनुकूल होने का इंतजार करें। आज आप कार्यक्षेत्र में भी कुछ बदलाव कर सकते हैं,जिसके कारण आप अपने रुके हुए कार्य को पूरा करने में सफल रहेंगे। प्रॉपर्टी और लेन-देन के मामलों में किस्मत का साथ भी मिल सकता है। आपको अपनी मेहनत के हिसाब से फल की प्राप्ति होगी। आज आप जो भी करें, सकारात्मक होकर करें। किसी भी तरह का फैसला करने के पहले अच्छी तरह से सोच-विचार जरूर कर लें।

मकर राशि

आज पारिवारिक सदस्यों से मतभेद ख़त्म कर अपने उद्देश्यों की पूर्ति आसानी से कर सकते हैं। आज जीवनसाथी के साथ समय बितायेंगे। छोटे व्यापारियों को किसी डील को फाइनल करने के लिए अपने पिताजी से सलाह मशवरा करना पड़ सकता है। आपको कोई बड़ा ऑफर मिलने से धन लाभ हो सकता है। कामकाज में आप थोड़े बिजी हो सकते हैं। आज छोटी-छोटी बातों को इग्नोर करें। महिलाओं को काम से थोडी राहत महसूस होगी।

कुंभ राशि

आज आपको कोई निराशाजनक समाचार सुनने को मिल सकता है। किसी सम्मानीय व्यक्ति का मार्गदर्शन मिलेगा। धन लाभ के नए रास्ते नजर आएंगे। छोटे-मोटे प्रलोभन से खुद को दूर रखने की कोशिश करें। आपको किसी ऐसे व्यक्ति से धोखा मिल सकता है,जिसे आप सज्जन समझते हैं। आज आपको उन लोगों से सावधान रहने की जरूरत है, जो आपको गलत राह पर ले जाने की सोचते हैं। कामकाज में आज नये तरीकों को अपनाने की कोशिश करेंगे तो आपको फायदा जरुर मिलेगा

मीन राशि

आज अपनी योजनाओं को व्यावहारिक रखें। संतान की उन्नति खुशी को बढ़ाएगी। किसी जरुरतमंद की मदद करने में संकोच न करें, उनकी दुवाओं का असर कोई सुखद परिणाम लेकर आएगा। मन में कुछ नया करने का जोश और जुनून दिखाई देगा। खाने-पीने के व्यापारियों के लिए अच्छा समय है। रचनात्मक प्रयास फलीभूत होंगे, लेकिन जीवनसाथी से मतभेद हो सकते हैं। ऑफिस में आप कई मामलों में सफल हो सकते हैं। स्वास्थ्य के प्रति आज आपको ध्यान देने की जरुरत है।

नोट: आपकी कुंडली व राशि के ग्रहों के आधार पर आपके जीवन में घटित हो रही घटनाओं में Rashifal 9 Nov 2023 से कुछ भिन्नता हो सकती है। पूरी जानकारी के लिए किसी ज्योतिषी से मिल सकते हैं।

Previous articleदम घोंट रही दिल्ली की जहरीली हवा, 400 के पार AQI, सांस लेना हुआ दूभर
Next articleजम्मू-कश्मीर में सेना और आतंकियों के बीच एनकाउंटर, 1 दहशतगर्द मार गिराया गया