बीजेपी के वरिष्ठ नेता रविशंकर प्रसाद के दिल्ली स्थित घर पर आग लगने की घटना घटी है. प्राप्त जानकारी के अनुसार बुधवार सुबह करीब आठ बजे आग लगी. आग उनके घर के एक कमरे में बेड में लगी थी. आग लगने की सूचना फायर ब्रिगेड को दी गई. फायर ब्रिगेड के तीन फायर टेंडर्स घटनास्थल पर पहुंचे और करीब साढ़े आठ बजे आग पर काबू पा ली गई. आग लगने के कारणों की जांच की जा रही है.
सूत्रों के अनुसार आग भाजपा नेता के दिल्ली स्थित मदर क्रेसेंट रोड स्थित 11 मूर्ति के कोठी नंबर दो में लगी. घटनास्थल पर फायर ब्रिगेड के अधिकारी पहुंच गए और आग लगने के कारणों की जांच शुरू हो गयी है.



