नोटबंदी के बाद आया 2000 का नोट वापस लेगा RBI, 30 सितंबर तक जमा कर सकेंगे लोग

नोटबंदी के बाद आया 2000 का नोट वापस लेगा RBI, 30 सितंबर तक जमा कर सकेंगे लोग

भारतीय रिजर्व बैंक ने 2000 रुपए के नोटों को वापस लेने का फैसला लिया है। शुक्रवार शाम RBI ने इस आशय का पत्र जारी करते हुए 2000 रुपए के नोटों को वापस लेने की जानकारी दी।इस फैसले के अनुसार अब 2000 रुपए के नोट नहीं छपेंगे। RBI ने बैंकों को 23 मई से 30 सितंबर तक 2000 के नोट लेकर बदलने के निर्देश दिए हैं।

एक बार में अधिकतम बीस हजार रुपए कीमत के नोट ही बदले जाएंगे। अब से ही बैंक 2000 के नोट इश्यू नहीं करेंगे। शुक्रवार शाम आरबीआई ने इस आशय का आदेश जारी कर दिया है। नीचे लगे आदेश की कॉपी में आप आरबीआई के इस फैसले को आसानी से देख सकते हैं।

rbi_2000.jpg

काला धन पर रोक लगाने के लिए 2016 में पीएम मोदी ने एक बड़ा फैसला लेते हुए 500 और 1000 रुपए के नोट को बंद करने का फैसला लिया था। इस फैसले के बाद 2000 रुपए का नोट चलन में आया था। हालांकि कुछ ही दिनों बाद 2000 रुपए का यह नोट बाजार में बहुत कम दिखने लगा।

बीते कुछ महीनों से तो ऐसा हो गया था कि इस गुलाबी नोट का दर्शन बैंक-एटीएम तक में नहीं हो रहे थे। इस बीच 2000 रुपए का नोट बंद किए जाने की बात कई बार सामने आई। लेकिन शुक्रवार 19 मई को आरबीआई ने आधिकारिक रूप से 2000 रुपए के नोट को वापस लेने का फैसला लिया है।

RBI ने 2019 से 2000 के नोटों की छपाई बंद कर दी है रिजर्व बैंक 2000 का नोट सर्कुलेशन से वापस लेगा, लेकिन मौजूदा नोट अमान्य नहीं होंगे। 2 हजार का नोट नवंबर 2016 में मार्केट में आया था। तब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 500 और 1000 के नोट बंद कर दिए थे। इसकी जगह नए पैटर्न में 500 का नया नोट और 2000 का नोट जारी किया था।