Realme 5 G Smartphone: Realme लेकर आ रहा है धांसू 5जी हैंडसेट, डिजाइन देख कायल हो जाएंगे आप

Realme 5 G Smartphone:  Realme लेकर आ रहा है धांसू 5जी हैंडसेट, डिजाइन देख कायल हो जाएंगे आप

Realme 5 G Smartphone: रियलमी 10 Pro+ 17 नवंबर को चीन में लांच करने के लिए तैयार है.  अपने लांच समारोह से पूर्व आगामी पेशकश की स्पेशल फीचर्स को टीज कर रहा है. अब ब्रांड ने एक प्रोमो वीडियो साझा किया है जो हैंडसेट को हर प्रकार से दिखाता है. Realme 10 Pro+ के कर्व्ड डिस्प्ले के साथ आने की घोषणा हो चुकी है. प्रोमो वीडियो में हैंडसेट को ग्रेडिएंट बैक पैनल के साथ दिखाया गया है. ब्रांड डिजाइन को हाइपरस्पेस कह रहा है और वीडियो में दिखाया गया है कि लाइट बैक पर पैटर्न के साथ कैसे प्ले करता है.

ऐसा प्रतीत होता है कि पूरे बैक पैनल में एक ही कलर नहीं है. एक डिफरेंट वीबो पोस्ट में Realme ने कहा कि फोन में प्रिज्म लाइट कोन टेक्सचर और स्टारडस्ट पार्टिकल्स हैं. लाइट रिफ्लैक्शन ज्यादा लेयर्ड होता है जो 3-डाइमेंशन लुक देता है. 

वीडियो में जैसा नजर आ रहा है, दो वर्टिकली रिंग हैं जिनमें शीर्ष पर एक सेंसर है जबकि बॉटम में दो लेंस हैं. वॉल्यूम और पॉवर  बटन राइट साइड में हैं. डिवाइस में स्लिम फॉर्म फैक्टर है. एक बीचोबीच पंच-होल कटआउट स्क्रीन है और यह चारों तरफ स्लिम बेजल्स से घिरा हुआ है.