रेमो डीसूजा और गणेश आचार्य ने साड़ी पहनकर किया डांस, देखें वीडियो

कॉमेडी किंग कपिल शर्मा इन दिनों अपने कॉमेडी शो ‘ द कपिल शर्मा शो’ से छाए हुए हैं. कपिल के शो में कई बड़े सितारे शिरकत करते रहते हैं. फिर वो चाहे क्रिकेटर हो, बॉलीवुड स्टार हो या फिर सिंगर या डांसर. कपिल अपने फैंस के लिए शो की छोटी-छोटी छलकियां सोशल मीडिया पर पोस्ट करते रहते हैं. इस बार कपिल के शो में मेहमान बनकर आने वाले हैं डांस के बदशाह रेमो डिसूजा और गणेश आचार्या. इस दौरान कपिल ने दोनों मेहमानों के साथ जमकर मस्ती की. इस ऐपिसोड का प्रोमो वीडियो सोनी टीवी ने ऑफिशियल इंस्टाग्राम पर शेयर किया हैं.

वीडियो में रेमो और गणेश खुब मस्ती करते नजर आ रहे हैं. इस दौरान गणेश आचार्य और रेमो ने डीसूजा ने प्रियंका चोपड़ा और दीपिका पादुकोण के गाने ‘पिंगा गा पोरी पिंगा’ पर साड़ी पहनकर डांस करते दिख रहे हैं. दोनों ने अपने लटको झटकों से दर्शकों का खूब एन्जॉयमेंट किया.

कपिल शर्मा शो के सभी कलाकारों ने घर में आए मेहमानों के साथ मिल कर खूब मस्ती की. इसी के साथ शो के होस्ट कपिल शर्मा का जन्मदिन भी मनाया गया. शो का यह वीडियों जमकर वायरल हो रहा हैं.