पाकिस्तान के शॉपिंग मॉल में लगी आग, कई लोगों की मौत

पाकिस्तान के शॉपिंग मॉल में लगी आग, 9 लोगों की मौत

पाकिस्तान में आज आग लगने के एक हादसे का मामला सामने आया है। यह हादसा कराची के एक शॉपिंग मॉल में हुआ। कराची में राशिद मिन्हास रोड पर स्थित आरजे शॉपिंग मॉल में आज, शनिवार, 25 नवंबर को आग लग गई। यह कराची का मुख्य मॉल है और काफी बड़ा है। ऐसे में आग लगने से अफरा-तफरी मच गई। जानकारी के अनुसार आरजे शॉपिंग मॉल में सुबह करीब 6:30 बजे से कुछ पहले आग लगी। कराची के आरजे शॉपिंग मॉल में आग लगने से 9 लोगों की मौत हो गई है। साथ ही कई लोग इस हादसे में घायल भी हो गए, जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया।

कराची के फायर एंड रेस्क्यू डिपार्टमेंट डिपार्टमेंट ने जानकारी देते हुए बताया कि आग पर काबू पा लिया गया है। डिपार्टमेंट के प्रवक्ता ने इस बारे में बात करते हुए बताया कि आग लगने की कहना उनके डिपार्टमेंट को करीब 6:30 बजे मिली। इसके बाद उन्होंने 8 फायर टेंडर, दो स्नोर्कल और दो बाउज़र घटनास्थल पर भेजें और आग पर काबू पा लिया। हालांकि ऐसा करने में समय लगा। अब आरजे शॉपिंग मॉल की कूलिंग प्रोसेस चल रही है, जिसमें समय लग सकता है।
कराची के आरजे शॉपिंग मॉल में आग लगने की क्या वजह रही, इसका खुलासा अभी नहीं हुआ है। हालांकि जानकारी के अनुसार इस मॉल में सुरक्षा के इंतज़ाम काफी खराब हैं। साथ ही ऊपरी मंजिलों पर तो इमरजेंसी एग्ज़िट भी नहीं है। रिपोर्ट के अनुसार कराची की करीब 90% बिल्डिंग्स में आग से बचने के लिए किसी तरह की कोई सुविधा नहीं है।

Previous article‘डिपफेक’ का शिकार हुई आलिया भट्ट, वायरल वीडियो
Next articleपत्रकार सौम्या विश्वनाथन के हत्यारों को अदालत ने सुनाई उम्रकैद की सजा