सपा-बसपा गठबंधन में हुई रालोद की एंट्री, बोले- चुनाव के बाद देश को मिलेगा नया पीएम

लखनऊ : लोकसभा चुनाव का समय नजदीक आ रहा है. इसी बीच सपा-बसपा के गठबंधन की खबर चर्चा में है लेकिन चुनाव से ठीक पहले सपा-बसपा के गठबंधन में राष्ट्रीय लोकदल (रालोद) की एंट्री हो गई है। रालोद नेता जयंत चौधरी ने सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष से मुलाकात की। इसके बाद जयंत चौधरी ने कहा कि चुनाव के बाद देश को एक नया प्रधानमंत्री मिलेगा। उन्होंने कहा कि इस गठबंधन में उनकी पार्टी भी शामिल होगी। वह तीन सीटों पर चुनाव लडे़गी। वहीं इस मौके पर अखिलेश यादव ने कहा कि कांग्रेस पार्टी भी इस गठबंधन में है शामिल है। उसके पास दो सीटें हैं।

सपा कार्यालय में पत्रकारों को सम्बोधत करते हुए रालोद के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष जयंत चौधरी ने कहा कि मैं पिता के निर्देश पर यहां पहुंचा हूं। उत्तर प्रेदश में जो प्रभावी गठबंधन चल कर रहा था उसमें आरएलडी भी शामिल होगा। कार्यकर्ताओं से अपील है कि वह सभी अस्सी सीटों पर गठबंधन के प्रत्याशियों को जिताने का प्रयास करें। जयंत ने कहा कि उनकी पार्टी तीन सीटों पर चुनाव लडे़ेगी। जयंत ने कहा कि सभी दलों को मिलाकर महागठबंधन बना है। किसानों के सामने संकट ही संकट है। व्यापारी वर्ग बर्बाद हो गया है। चुनाव के बाद देश को एक नया पीएम मिलेगा।

अखिलेश ने कहा कि पुलवामा में हुए आतंकवादी हमले की सच्चाई सबके सामने आनी चाहिए। उनका यही सम्मान हो सकता है कि उन्हें शहीद का दर्जा मिल जाए। उन्होंने कहा कि भजापा के लोग कहते हैं कि यह उनका अब तक का सबसे बड़ा बजट है। ऐसे बजट से क्या फायदा। सेना से मेरा पुराना नाता है। मैं किसी पर सवाल नहीं खड़ा करना चाहता लेकिन सच सामने आना चाहिए।

अखिलेश ने कहा कि भाजपा के पास जनता का ध्यान भटकाने की ताकत है। जाने कहां कहां से हटा देते हैं ध्यान। गठबंधन के साथी किसानों की तकलीफ नही भूल सकते हैं। नवजवानों के सपने तोड़ दिए। हमारे सीएम जब कानून व्यवस्था की समीक्षा कर रहे थे तब लखनऊ में सर्राफा व्यवसायी के साथ दुखद घटना हुई। उन्होंने कहा कि अगर हमारी गठबंधन की सरकार बनी तो जो नया जिओ निकला है उसी हिसाब से दलित और पिछड़ों को आरक्षण का कोटा देंगे।

 

Previous articleकांग्रेस पर इस अंदाज में अखिलेश का तंज
Next articleपाकिस्तान में जैश सरगना मसूद अजहर के दो भाईयों समेत 44 आतंकी गिरफ्तार